जयपुर में आक्सीजन प्लांट में विस्फोट से दो लोगों की मौत

जयपुर, 01 फरवरी (वार्ता) राजस्थान की राजधानी जयपुर के विश्वकर्मा औद्योगिक क्षेत्र में शनिवार रात एक फैक्ट्री के ऑक्सीजन प्लांट में सिंलेडर फटने से फैक्ट्री के मैनेजर सहित दो लोगों की मौत हो गयी।

पुलिस के अनुसार हादसे में एक श्रमिक की मौके पर ही मृत्यु हो गई जबकि फैक्ट्री के मैनेजर विनोद के दोनों पैर शरीर से अलग हो गए और उन्होंने भी बाद में दम तोड़ दिया।

धमाका इतना जोरदार हुआ कि प्लांट की छत के पखच्चे उड़ गये और मलबे के टुकड़े कई मीटर दूर तक लोगों के घरों तक जा गिरे। घटना के बाद फैक्ट्री एवं आसपास के क्षेत्र को आवाजाही के लिए बंद कर दिया गया और एहतियात के तौर पर सिविल डिफेंस की टीम और दमकल की गाड़ियां मौके पर तैनात कर दी गई।

विस्फोट के कारणों का पता एफएसएल जांच के बाद पता चल पायेगा। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

 

Next Post

वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने किया तीन नए NIPER का ऐलान, 7 मौजूदा संस्थानों होंगे अपग्रेड

Sun Feb 1 , 2026
निर्मला सीतारमण ने घोषणा की कि देश में तीन नए NIPER स्थापित होंगे और मौजूदा संस्थानों को उन्नत सुविधाओं से लैस किया जाएगा, जिससे फार्मास्यूटिकल शिक्षा और अनुसंधान मजबूत होंगे। वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण आज संसद में केंद्रीय बजट 2026 पेश कर रही है। यह उनका रिकाॅर्ड नौंवा बजट है। […]

You May Like