पत्नी से छेड़छाड़ के आरोपी ने पति को धमकाया

जबलपुर: गोहलपुर थाना क्षेत्र में पत्नी से छेड़छाड़ करने वाले आरोपी ने पीडि़ता के पति को धमकाया। पुलिस के मुताबिक नगर निगम में पदस्थ कर्मचारी ने गोहलपुर थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई कि वह त्रिमूर्ति नगर में रहता है। 6 साल पूर्व उसकी शादी थी। पत्नी शादी के पूर्व जब कॉलेज में पढती थी तब एक विवेश नाम के लडके ने रास्ते में रोककर अश्लील हरकत कर जान से मारने की धमकी दिया था जिसकी रिपोर्ट पत्नी ने छतरपुर के लवकुश नगर थाने में दर्ज कराई थी। बीती रात इसी बात को लेकर विवेश कुमार सिंह में मिला और विवाद करने लगा। कहने लगा कि तुम्हारी पत्नि ने मेरी रिपोर्ट लिखाई थी जान से मार दूंगा। धमकाते हुए भाग गया।

Next Post

गंदगी मिलने पर तीन रेस्टोरेंट पर कार्रवाई

Sun Jan 25 , 2026
जबलपुर: शहर में स्वच्छता और खाद्य सुरक्षा मानकों को लेकर निगम प्रशासन ने सख्त रुख अपना लिया है। संभाग क्रमांक 13 में आयोजित चलित कोर्ट की कार्यवाही के दौरान गंदगी पाए जाने पर तीन प्रसिद्ध रेस्टोरेंट्स के खिलाफ चालानी कार्यवाही की गई। मजिस्ट्रेट गोयल ने सभी व्यापारियों को स्पष्ट किया […]

You May Like

मनोरंजन