सारनी। सतपुडा पावर प्लांट प्रबंधन ने समग्र सेफ्टी बुकलेट का विमोचन किया है. सेफ्टी बुकलेट में कारखाना अधिनियम की जानकारी दी गई है.मंडल सूत्रों ने कहा कि समग्र सेफ्टी बुकलेट मुख्य उद्देश्य शून्य दुर्घटना के लक्ष्य क़ो प्राप्त करना है.सूत्रों ने कहा कि पावर प्लांट के चीफ इंजीनियर एसके लिलोरे के निर्देश पर मुख्य सेफ्टी अधिकारी अमित बांसोड़ ने समग्र सेफ्टी बुकलेट तैयार की है.बुकलेट मे ऊंचाई पर कार्य, सिमित क्षेत्र में सुरक्षा, क्लोरीन एवं गैस कटिंग में सुरक्षा, लिफ्टिंग कार्य एवं कन्वेयर, आपातकालीन योजना, औद्योगिक सुरक्षा में सरल, स्पष्ट व्यवहारिक रूप से बताया गया है.सूत्रों ने कहा कि पावर जनरेटिंग कंपनी के अंतर्गत आने वाले सभी प्लांट में कार्यस्थल पर संरक्षा पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है.इस दिशा मे सतपुड़ा थर्मल पावर प्लांट की समग्र सेफ्टी बुकलेट अधिकारी कर्मचारीयो क़ो जागरूक करने मे कारगर साबित होगी. सेफ्टी बुकलेट का मिमोचन करते हुए इंजीनियर श्री लिल्लोरे ने कहा कि यह बुकलेट केवल वैधानिक अनुपालन तक सिमित नहीं है.बल्कि दुर्घटनाओ क़ो शून्य के लक्ष्य को प्राप्त करना है. अधिकारी एवं कर्मचारीयो क़ो मजबूत सुरक्षा प्रदान करने की दिशा मे सराहनीय पहल की है.उन्होंने कहा कि पावर प्लांट में काम करने वाले नए कर्मचारीयो इस बुकलेट के माध्यम से कई महत्वपूर्ण जानकारियां मिलेगी. इस मौके पर एस एन सिंह.पियूष गुप्ता.संजीव त्रिपाठी श्रीमती ज्योति गायकवाड,डीपी मिश्रा यशवंत वराठे,उल्लास देशमुख, संजय जोशी सहित अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी मौजूद थे.
