
सारनी। शोभापुर कॉलोनी के कालीमाई में शक्ति सदन स्वाधार गृह में रामलला प्राण प्रतिष्ठा एवं संस्था अध्यक्ष के जन्मदिवस पर भव्य सुंदरकांड पाठ भी आयोजित किया गया ।ग्राम भारती महिला मंडल द्वारा संचालित शक्ति सदन स्वाधार गृह में 22 जनवरी 2026 को रामलला की प्राण प्रतिष्ठा के पावन अवसर एवं संस्था अध्यक्ष भारती अग्रवाल के जन्मदिवस के उपलक्ष्य में भव्य सुंदरकांड पाठ का आयोजन श्रद्धा एवं भक्तिभाव के साथ किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत विधिवत पूजा-अर्चना से हुई, जिसके पश्चात महिलाओं द्वारा सुंदरकांड पाठ एवं जस-भजन का सामूहिक गायन किया गया। संपूर्ण परिसर भक्तिमय वातावरण से ओत-प्रोत हो गया।
इस आध्यात्मिक आयोजन में शक्ति सदन में निवासरत महिलाओं एवं बच्चों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की। कार्यक्रम के समापन पर प्रसादी भोज का आयोजन किया गया, जिसमें सभी उपस्थितजनों ने सहभाग लिया। आयोजन की सफलता में संस्था की निवासरत महिलाओं एवं कार्यकर्ताओं का सराहनीय योगदान रहा।
कार्यक्रम में संस्था अध्यक्ष भारती अग्रवाल, कोषाध्यक्ष नंदा सोनी, संस्था के कार्यकर्ता, महिलाएं, बच्चे एवं स्थानीय नागरिक बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।
