मंदिरों में चोरी के आरोप में दो को आगर जेल से लाई पुलिस

शुजालपुर। शहर के दो प्रमुख देवालयों में पिछले दिनों हुई चोरी के मामले में शुजालपुर मंडी पुलिस दो आरोपियों से पूछताछ कर रही है, इन आरोपियों को आगर जेल से पूछताछ के लिए वारंट पर लेकर आई है. पुलिस के अनुसार दोनों आरोपियों का पीएसटीएन डॉटा आगर व शुजालपुर में मेच कर रहा है, जिसके चलते इन आरोपियों से पूछताछ की जा रही है. बता दे शुजालपुर मंडी में प्रमुख चौराहे पर स्थित रोकडिया हनुमान मंदिर एवं ऋणकेश्वर महादेव मंदिर पर 4 जनवरी की रात्रि में चोरी की वारदात हुई थी. मंडी थाने के प्रधान आरक्षक रामदयाल श्रीवास्तव ने बताया कि आगर पुलिस ने उनके क्षेत्र में हुई जैन मंदिर की चोरी के मामले में जांच उपरांत दो युवकों सूरज पिता नवलसिंह ठाकुर 23 वर्ष एवं सुल्तान पिता रसीद बेग 23 वर्ष दोनों निवासी चितावद थाना बडिया जिला खरगोन को पकड़ा था. आगर पुलिस की जांच में पीएसटीएन डॉटा आगर के साथ शुजालपुर में भी मेच हुआ, इस मामले में जांच के लिए आगर पुलिस शुजालपुर भी आई थी. दोनों आरोपियों को पकडऩे के बाद आगर पुलिस ने इन्हे न्यायालय के आदेश पर जेल दाखिल किया था. साथ ही आगर पुलिस ने इस संबंध में शाजापुर जिला पुलिस को जानकारी दी थी, जिसके बाद शुजालपुर पुलिस इन आरोपियों को पूछताछ के लिए दो दिन के रिमांड पर लाई है, प्रारंभिक पूछताछ में आरोपियों ने वारदात से इंकार किया. हालांकि आगर पुलिस को दिए बयान में इन दोनों आरोपियों ने शुजालपुर में दो मंदिरों में ताला तोडना स्वीकारा है, आरोपियों से कोई सामग्री जप्त नहीं हुई. शुजालपुर पुलिस के अनुसार स्थानीय दोनों मंदिरों में हुई वारदात में 3 लोग शामिल होना दिखाई दे रहे है, तीसरे के संबंध में पकडे गए आरोपियों से पूछताछ की तो उन्होंने बताया कि तीसरा आरोपी उन्हें रेलवे स्टेशन पर आग तापने के दौरान मिला था, जिसके संबंध में वे ज्यादा नहीं जानते है और तीसरा आरोपी शुजालपुर ही रूक गया था और वे चले गए थे.

Next Post

उत्तरी सीरिया में अंतरिम सरकार, एसडीएफ़ के बीच फिर शुरू हुईं झड़पें

Sun Jan 18 , 2026
दमिश्क, 18 जनवरी (वार्ता) सीरिया के उत्तर-पश्चिम में मौजूद अलेप्पो और रक्का में सीरिया के अंतरिम प्रशासन और कुर्द नेतृत्व वाले सीरियाई लोकतांत्रिक बलो (एसडीएफ) के बीच सैन्य तनाव अचानक बढ़ गया है। एक दिन पहले घोषित वापसी समझौते के बावजूद दोनों पक्षों के बीच भीषण झड़पें शुरू हो गयी […]

You May Like