ईरान के अपमान, नुकसान के लिये ट्रंप को अपराधी मानते हैं : खामेनेई

तेहरान, 17 जनवरी (वार्ता) ईरान के सर्वोच्च नेता अली खामेनेई ने शनिवार को कहा कि उनके देश को हुए नुकसान, उसके अपमान और यहां हुई मौतों के लिये वह अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को एक अपराधी मानते हैं।

श्री खामेनेई ने कहा, “हम ईरान को हुए नुकसान, यहां हुई मौतों और ईरान पर लगाये गये अपमानजनक आरोपों के लिये अमेरिकी राष्ट्रपति को एक अपराधी मानते हैं। हालिया अशांति एक अमेरिकी साजिश थी और अमेरिका का लक्ष्य ईरान को निगलना है।”

श्री खामेनेई ने आगे कहा, “श्री ट्रंप ने खुद इस अशांति में हस्तक्षेप किया, बयान दिए, दंगाइयों को प्रोत्साहित किया और कहा कि हम सैन्य सहायता प्रदान करेंगे।”

उन्होंने कहा कि अमेरिकियों ने इन घटनाओं की योजना बनाई थी और उनका लक्ष्य “ईरान पर प्रभुत्व” था। श्री खामेनेई ने कहा कि अमेरिकी राष्ट्रपति ने “उपद्रवियों” को ईरानी राष्ट्र के रूप में चित्रित किया। उन्होंने कहा, “ईरानी राष्ट्र ने जिस तरह से दंगों की कमर तोड़ी है, उसे उन लोगों की कमर भी तोड़नी चाहिए जिन्होंने इसे उकसाया था। ईरानी राष्ट्र इस अशांति के पीछे छिपे घरेलू और अंतरराष्ट्रीय अपराधियों को नहीं छोड़ेगा।”

 

 

Next Post

स्वामी विवेकानंद की 164वीं जयंती पर छात्र शंखनाद कार्यक्रम

Sat Jan 17 , 2026
ग्वालियर। स्वामी विवेकानंद की 164वीं जयंती के अवसर पर राजमाता विजयाराजे सिंधिया कृषि विश्वविद्यालय में छात्र शंखनाद कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम विश्वविद्यालय के दत्तोपंत ठेंगड़ी सभागार में आयोजित हुआ, जिसमें एक राष्ट्र, एक चुनाव विषय पर देश और छात्रहित को ध्यान में रखते हुए विचार-विमर्श किया गया। कार्यक्रम […]

You May Like