अनमोलप्रीत सिंह का शतक, पंजाब ने बनाये 291

बेंगलुरु 16 जनवरी (वार्ता) अनमोलप्रीत सिंह (100) की शतकीय और कप्तान प्रभसिमरन सिंह (87) की अर्धशतकीय पारियों की बदौलत पंजाब ने शुक्रवार को विजय हजारे ट्रॉफी के दूसरे सेमीफाइनल में सौराष्ट्र के खिलाफ 291 रनों का सम्मानजनक स्कोर खड़ा किया।

आज यहां सौराष्ट्र ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला लिया। बल्लेबाजी करने उतरी पंजाब के लिए हरनूर सिंह और कप्तान प्रभसिमरन सिंह की सलामी जोड़ी ने अच्छी शुरुआत करते हुए पहले विकेट के लिए 60 रन जोड़े। इसी दौरान हरनूर सिंह (33) रनआउट हो गये। इसके बाद अनमोलप्रीत सिंह ने प्रभसिमरन सिंह के साथ दूसरे विकेट के लिए 109 रनों की साझेदारी की।

32वें ओवर में चिराग जानी ने प्रभसिमरन सिंह को आउटकर सौराष्ट्र को दूसरी सफलता दिलाई। प्रभसिमरन ने 105 गेंदों में नौ चौके और एक छक्का उड़ाते हुए 87 रनों की पारी खेली। इसके बाद 36वें ओवर में अंकुर पंवर ने नमन धीर (आठ) और नेहाल वढेरा (शून्य) को आउटकर पंजाब के रनों की रफ्तार पर लगाम लगा दी। पंजाब का पांचवां विकेट 47वें ओवर में अनमोलप्रीत सिंह के रूप में गिरा। उन्हें चेतन सकारिया ने आउट किया। अनमोलप्रीत सिंह ने 105 गेंदों में नौ चौके और एक छक्का लगाते हुए 100 रन बनाये। इसक बाद सौराष्ट्र ने पंजाब के लगातार चार और विकेट झटक लिये। पंजाब ने निर्धारित 50 ओवरों में 291 का स्कोर बनाया। आखिरी गेंद पर रमनदीप सिंह (42) रनआउट हुये।

सौराष्ट्र के लिए चेतन सकारिया ने चार विकेट लिये। अंकुर पंवर और चिराग जानी को दो-दो विकेट मिले।

 

 

Next Post

होगान का शतक, ऑस्ट्रेलिया ने आयरलैंड को आठ विकेट से पीटा

Fri Jan 16 , 2026
विंडहोक, 16 जनवरी (वार्ता) स्टीवन होगान (नाबाद 115) की शानदार शतकीय पारी और उनकी नितेश सैमुअल (नाबाद 77) के साथ दूसरे विकेट के लिए 186 रन की जबरदस्त साझेदारी की बदौलत ऑस्ट्रेलिया ने पुरुष अंडर-19 विश्व कप के पांचवें मुकाबले में शुक्रवार को आयरलैंड को 62 गेंद शेष रहते आठ […]

You May Like