छतरपुर में कोहरा छंटने से मौसम साफ, सुबह की धूप ने दी राहत

छतरपुर। पिछले कई दिनों से पड़ रही कड़ाके की ठंड के बीच रविवार को मौसम में कुछ नरमी देखने को मिली। शनिवार और रविवार की दरमियानी रात न्यूनतम तापमान में बढ़ोतरी दर्ज की गई, जिससे लोगों को ठंड से आंशिक राहत मिली। मौसम विभाग के अनुसार बीती रात न्यूनतम तापमान 6.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो इससे पहले वाली रात की तुलना में अधिक रहा।

रविवार सुबह जिले में आसमान साफ रहा और सूर्योदय के साथ ही धूप निकल आई। सुबह के समय तापमान करीब 14 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया, जिससे आमजन को ठिठुरन से कुछ राहत महसूस हुई। दिन के दौरान मौसम शुष्क बना रहा और अधिकतम तापमान 24 से 25 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने का अनुमान जताया गया। दृश्यता में भी सुधार देखा गया, जिससे यातायात व्यवस्था सामान्य रही।

मौसम वैज्ञानिकों के मुताबिक तापमान में यह बढ़ोतरी स्थायी नहीं है। आने वाले दिनों में मौसम में उतार-चढ़ाव बना रह सकता है और 15 जनवरी तक ठंड का असर जारी रहने की संभावना है। सुबह और रात के समय सर्दी का प्रभाव बना रह सकता है, ऐसे में लोगों को सावधानी बरतने की सलाह दी गई है।

Next Post

कंबल वितरण के दौरान अफरा-तफरी, राहत कार्य में दिखी अव्यवस्था

Sun Jan 11 , 2026
छतरपुर। कड़ाके की ठंड के बीच जरूरतमंदों को राहत पहुंचाने की पहल उस समय अफरा-तफरी में बदल गई, जब देर शाम कंबल वितरण के दौरान भीड़ बेकाबू हो गई। ठंड से बचाव के लिए बांटे जा रहे कंबलों को पाने के लिए लोगों में होड़ मच गई और मौके पर […]

You May Like