पश्चिमी सूडान में छह बच्चों की मौत

खार्तूम, 11 जून (वार्ता) मध्य पूर्व और उत्तरी अफ्रीका में पिछले सप्ताह तनाव बढ़ने के बाद पश्चिमी सूडान के शहर एल फशर में जारी संघर्ष में छह बच्चों की मौत हो गयी मारे गये हैं और कई अन्य घायल हुए हैं।

संयुक्त राष्ट्र बाल कोष (यूनिसेफ) की क्षेत्रीय निदेशक एडेल खोदर ने एक बयान में कहा कि उत्तरी दारफुर प्रांत के एल फशेर में जारी संघर्ष में छह बच्चे मारे गए हैं और कई अन्य घायल हुए हैं।

उल्लेखनीय है कि 15 अप्रैल, 2023 को सूडानी सेना और अर्धसैनिक रैपिड सपोर्ट फोर्स के बीच झड़पें हुईं। संघर्ष में शामिल पक्षों ने तब से कई अस्थायी राष्ट्रव्यापी युद्धविराम लागू किए हैं, लेकिन किसी ने भी संघर्ष को सुलझाने में मदद नहीं की है। अक्टूबर के अंत में, पक्षों ने जेद्दा में सऊदी अरब की मध्यस्थता में बातचीत फिर से शुरू की, लेकिन देश में शत्रुता जारी है।

Next Post

उत्तर कोरिया के सैनिकों के अंतर-कोरियाई सीमा पार करते ही तनाव बढ़ा

Tue Jun 11 , 2024
Share on Facebook Tweet it Share on Reddit Pin it Share it Email सोल 11 जून (वार्ता) उत्तर कोरिया के 20 सैनिकों के कुछ देर के लिए अंतर-कोरियाई भूमि सीमा पार करने के बाद उत्तर और दक्षिण कोरिया के बीच तनाव और बढ़ गया। ज्वाइंट चीफ्स ऑफ स्टाफ (जेसीएस) ने […]

You May Like