मुंबई, 08 जनवरी (वार्ता) अंतरबैंकिंग मुद्रा बाजार में रुपया गुरुवार को 3.25 पैसे टूट गया और कारोबार की समाप्ति पर एक डॉलर 89.9025 रुपये का बोला गया।
भारतीय मुद्रा में लगातार दो दिन की तेजी के बाद गिरावट आई है। बुधवार को यह 31 पैसे की मजबूती के साथ 89.87 रुपये प्रति डॉलर पर बंद हुई थी।
रुपया आज नौ पैसे गिरकर 89.96 रुपये प्रति डॉलर पर खुला। इसमें पूरे दिन काफी उतार-चढ़ाव देखा गया। यह नीचे 90.14 रुपये और ऊपर 89.73 रुपये प्रति डॉलर तक गया।
घरेलू शेयर बाजारों में बड़ी गिरावट से रुपये पर दबाव रहा। अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर कच्चे तेल की कीमतों और दुनिया की अन्य प्रमुख मुद्राओं के बास्केट में डॉलर में रही तेजी से भी रुपया कमजोर हुआ। हालांकि, बैंकों की डॉलर बिकवाली के कारण भारतीय मुद्रा की गिरावट सीमित रही।
