माहेश्वरी महाकुंभ में स्टार्टअप कॉन्क्लेव त्रिसर्ग: पिपरिया के आयुष और सागर के प्रतीक का चयन

पिपरिया। राजस्थान के जोधपुर में 9 से 11 जनवरी तक आयोजित होने वाले माहेश्वरी महाकुंभ में स्टार्टअप कॉन्क्लेव त्रिसर्ग के माध्यम से उद्यमशीलता को नई दिशा मिलेगी। इस मंच पर मध्यप्रदेश पूर्व क्षेत्र से पिपरिया के युवा आयुष अजय घुरका और सागर के प्रतीक संजय माहेश्वरी के स्टार्टअप का चयन हुआ है। त्रिसर्ग विचार, मार्गदर्शन-निवेश और क्रियान्वयन-प्रभाव के तीन चरणों पर आधारित है, जो युवाओं को नवाचार और रोजगार सृजन से जोड़ता है। आयुष द्वारा शुरू किया गया शिक्षा आधारित स्टार्टअप Tutor-ology देश-विदेश के छात्रों को गुणवत्तापूर्ण कोचिंग प्रदान कर रहा है, जबकि प्रतीक का बेंगलुरु आधारित Peping स्टार्टअप सफलतापूर्वक संचालित हो रहा है। 9 जनवरी को लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला, रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव और संस्कृति मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत कॉन्क्लेव का शुभारंभ करेंगे। देश-विदेश के 60 से अधिक निवेशकों की मौजूदगी में 100 करोड़ के संभावित फंडिंग इकोसिस्टम की उम्मीद है।

Next Post

पुराने कुएं में मिला बाघ का शव, 24 घंटे में बाघ की दूसरी मौत से मचा हड़कंप

Thu Jan 8 , 2026
उमरिया। जिले में स्थित बाघों के लिए दुनिया भर में मशहूर बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व के धमोखर परिक्षेत्र अंतर्गत ग्राम रायपुर के कुदरी टोला में गुरुवार दोपहर उस वक्त सनसनी फैल गई, जब खेत में बने एक पुराने कुएं में बाघ का शव देखा गया। सूचना मिलते ही जिम्मेदार पार्क अधिकारी […]

You May Like