प्रोफेसर के स्कूटर में कार सवारों ने टक्कर मारी, फिर दौड़ा-दौड़ाकर पीटा

ग्वालियर: यहां एक निजी कॉलेज के असिस्टेंट प्रोफेसर अर्जुन यादव के साथ कार सवार चार लोगों ने मारपीट कर दी. घटना देर रात की है, जब अर्जुन यादव अपने हुरावली स्थित घर लौट रहे थे. रास्ते में उनकी स्कूटर को सफेद रंग की कार के चालक ने टक्कर मार दी. इसके बाद आरोपियों ने अर्जुन यादव को दौड़ा दौड़ाकर लाठी, डंडों और लात-घूंसों से पीटा. पूरी घटना गली में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है.

पीड़ित अर्जुन यादव ने कार और आरोपियों में शामिल एक युवक की पहचान उसके लाल जूतों से कर ली है. उसका नाम आकाश कमरिया बताया गया है. अर्जुन यादव का कहना है कि आकाश कमरिया से उसका पहले भी विवाद हो चुका है. ऐसे में पुलिस को आशंका है कि पुरानी रंजिश के चलते ही आकाश कमरिया ने अपने साथियों के साथ मिलकर इस वारदात को अंजाम दिया. असिस्टेंट प्रोफेसर अर्जुन यादव के पिता मोहन सिंह यादव ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है. पुलिस का कहना है कि जल्द ही सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा.

Next Post

बेटी की सलामती की मन्नत: अमरावती से वैष्णो देवी तक लुढ़कते हुए निकले देवीदास, टीकमगढ़ पहुंचे

Wed Jan 7 , 2026
टीकमगढ़: महाराष्ट्र के अमरावती जिले के निवासी देवीदास अपनी बेटी की सलामती के लिए अनोखी और कठिन धार्मिक यात्रा पर निकले हैं। वे अमरावती से माता वैष्णो देवी के दरबार तक करीब 2050 किलोमीटर की दूरी लुढ़कते हुए तय कर रहे हैं। अब तक वे लगभग 800 किलोमीटर की यात्रा […]

You May Like