धोती-कुर्ता में क्रिकेट का अनूठा संगम: महर्षि मैत्री मैच श्रृंखला सत्रम-6 का शुभारंभ

अशरफ अली

भोपाल: भोपाल वैदिक ब्राह्मण युवा खेल कल्याण समिति, भोपाल के तत्वावधान में तथा परशुराम कल्याण बोर्ड, शासन के संयोजन से आयोजित महर्षि मैत्री मैच श्रृंखला सत्रम-6 का शुभारंभ आज अंकुर खेल मैदान, 6 नंबर स्टॉप, पर हुआ। यह मैच श्रृंखला 5 जनवरी से 9 जनवरी 2026 तक आयोजित की जा रही है।

इस आयोजन की विशेषता यह है कि प्रतियोगिता में भाग ले रही सभी टीमें पारंपरिक धोती-कुर्ता पहनकर क्रिकेट मैच खेल रही हैं, जिससे खेल के साथ भारतीय संस्कृति और परंपरा का सुंदर समन्वय देखने को मिल रहा है। आयोजन का उद्देश्य युवाओं में खेल भावना को बढ़ावा देने के साथ-साथ सांस्कृतिक मूल्यों को सहेजना है। श्रृंखला के दौरान रोमांचक मुकाबलों के साथ सामाजिक समरसता और भाईचारे का संदेश भी दिया जा रहा है।

Next Post

कांग्रेस को संजीवनी तो भाजपा के लिए आत्म चिंतन का अलार्म

Mon Jan 5 , 2026
विंध्य की डायरी डा. रवि तिवारी निकाय एवं त्रि-स्तरीय पंचायत उप चुनाव में भाजपा की करारी हार के साथ कांग्रेस को संजीवनी मिली है. भाजपा खेमे में जहां खलबली मची है वहीं कांग्रेस उत्साहित नजर आ रही है. रीवा में पहली बार नगरीय निकाय में अध्यक्ष पद का चुनाव सीधे […]

You May Like