अफगानिस्तान में सड़क हादसे में चार लोगों की मौत

फैजाबाद, 10 जून (वार्ता) अफगानिस्तान के उत्तरी प्रांत बदख्शां में एक यात्री वाहन के घाटी में गिर जाने से चार लोगों की मौत हो गई और सात अन्य घायल हो गये।

प्रांतीय सूचना एवं संस्कृति निदेशक हिकमतुल्लाह मोहम्मदी ने बताया कि यह दुर्घटना रविवार रात प्रांत के यफ्ताल-ए-पायन जिले में हुई। वाहन रगिस्तान जिले से बदख्शां प्रांत की राजधानी फैजाबाद शहर लौट रहा था। उसी दौरान, वाहन सड़क से फिसलकर घाटी में पलट गया। इसमें चार लोगों की मौत हो गयी और सात लोग घायल हो गये। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

श्री मोहम्मदी ने बताया कि पीड़ित पूर्वी लघमन प्रांत के निवासी और श्रमिक थे।

Next Post

जापान: परिवहन मंत्रालय ने वाहन परीक्षण धोखाधड़ी पर होंडा मुख्यालय का किया निरीक्षण

Mon Jun 10 , 2024
टोक्यो, 10 जून (वार्ता) जापान के परिवहन मंत्रालय ने होंडा सहित कई अन्य वाहन निर्माता कपंनियों के बड़े पैमाने पर उत्पादन के लिए जरूरी वाहन प्रमाणन हासिल करने को गलत तरीके से टेस्ट कराये जाने की बात स्वीकार करने के बाद सोमवार को होंडा मुख्यालय का निरीक्षण किया । यह […]

You May Like