आंगनवाड़ी कार्यकर्ता के 22 तथा सहायिका के 52 पदों में होगी भर्ती

रीवा। महिला एवं बाल विकास के तहत संचालित बाल विकास परियोजनाओं में आंगनवाड़ी कार्यकर्ता के 22 पदों और सहायिका के 52 पदों पर भर्ती की जा रही है.

इसके लिए केवल ऑनलाइन आवेदन 10 जनवरी तक किया जा सकता है. पात्र महिला उम्मीदवार एमपी ऑनलाइन द्वारा तैयार चयन पोर्टल पर 10 जनवरी तक आवेदन कर सकते हैं. इस संबंध में जिला कार्यक्रम अधिकारी नयन सिंह ने बताया कि सभी पद पूरी तरह से अस्थाई और मानदेय पर आधारित हैं. आंगनवाड़ी कार्यकर्ता के लिए परियोजना रायपुर क्रमांक एक में तीन, रीवा शहरी में एक, जवा में चार, रीवा ग्रामीण में एक, सिरमौर एक में चार, सिरमौर दो में एक, त्योंथर में एक, रायपुर कर्चुलियान परियोजना दो में दो, गंगेव परियोजना दो में तीन तथा रीवा परियोजना दो में दो पदों पर भर्ती की जा रही है. आंगनवाड़ी सहायिका पद के लिए परियोजना रायपुर क्रमांक एक में पाँच, रीवा शहरी में 10, जवा में 11, परियोजना गंगेव एक में तीन, रीवा ग्रामीण एक में दो, सिरमौर एक में चार, सिरमौर दो में दो, त्योंथर में चार, रायपुर कर्चुलियान परियोजना दो में दो, गंगेव परियोजना दो में चार तथा रीवा परियोजना दो में पाँच पदों पर भर्ती की जा रही है.

Next Post

किशमिश के दाम हुए डबल! ₹250 वाला माल अब ₹500 के पार

Sat Jan 3 , 2026
Dry Fruits Market Price List: ठंड के साथ ड्राई फ्रूट्स की कीमतों में भारी उछाल। बादाम ₹100 और काजू ₹50 तक महंगे। चिलगोजा ₹3500 प्रति किलो के पार। जानें ताजा भाव। इन दिनों जिस तरह ठंड दिन-प्रतिदिन बढ़ती जा रही है उसी तरह इस मौसम में सबसे अधिक खपत होने […]

You May Like