173 बिना खटाई पकवानों का भोग, गोल्डन बुक में वल्र्ड रिकॉर्ड दर्ज

उज्जैन. संतोषी माता मंदिर में 173 बिना खटाई वाले पकवानों का भोग लगाया गया। इसका वल्र्ड रिकॉर्ड बन गया। संध्या आरती के बाद मंच से गोल्डन बुक की टीम ने पुजारी मनोज पुरी गोस्वामी को वल्र्ड रिकॉर्ड बनने पर प्रमाण पत्र सौंपा। मंदिर प्रांगण में स्थित 84 महादेवों में प्रथम श्री अगस्त्येश्वर महादेव मंदिर में भी पकवानों का भोग लगाया गया। इस अवसर पर मंदिर में कलाकारों ने संगीतमय भजनों की प्रस्तुति दी तो जोरदार रंगीन आतिशबाजी भी की गई। हजारों लोगों ने यहां भंडारे में प्रसादी भी ग्रहण की। मां संतोषी का आकर्षक शृंगार किया गया था। वहीं मंदिर परिसर को फूलों को सजाया गया था। इस अवसर पर महाकाल मंदिर के पुरोहित पंडित दीपक शर्मा ने पुजारी पुरी का स्वागत कर बधाई दी।

Next Post

आजीवन सलाखों में रहेगा दुष्कर्म करने वाला

Sat Dec 27 , 2025
उज्जैन। बडऩगर तहसील के खोप दरवाजा पर रहने वाले बबलेश पिता मांगीलाल केवट को न्यायालय ने दुष्कर्म के मामले में आजीवन करावास की सजा सुनाई है। मीडिया सेल प्रभारी भारतसिंह केनल ने बताया कि बडऩगर कस्बे में रहने वाली 3 बच्चों की मां को आरोपी बबलेश ने अपने घर बुलाकर […]

You May Like