रूस के खिमकी शहर में विस्फोट में एक व्यक्ति की मौत

मॉस्को, 21 दिसंबर (वार्ता) रुस में मॉस्को के खिमकी शहर में हुए विस्फोट में एक व्यक्ति की मौत हो गई और दो अन्य घायल हो गए है।
स्थानीय अधिकारियों ने शनिवार को यह जानकारी दी।
क्षेत्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार दोनों घायलों को स्थानीय मेडिकल संस्थानों में ले जाया गया, जिनमें से एक की हालत गंभीर है।
क्षेत्रीय आंतरिक मामलों के मंत्रालय ने बताया कि धमाका खिमकी के स्खोदन्या शहर के बन्नी लेन में एक घर के आंगन में हुआ।
उ्न्होंने बताया कि शुरुआती जांच के अनुसार घटना का कारण घर के किसी विस्फोटक सामान को लापरवाही से संभालना था।
पुलिस अधिकारी मामले की जांच कर रहे है।

Next Post

मस्क 700 अरब डॉलर से ज़्यादा की सम्पति वाले दुनिया के पहले व्यक्ति बने

Sun Dec 21 , 2025
वॉशिंगटन, 21 दिसंबर (वार्ता) अमेरिका के उद्योगपति एलन मस्क 700 अरब डॉलर से ज्यादा की सम्पति वाले दुनिया के पहले व्यक्ति बन गए है। फोर्ब्स मैगज़ीन ने यह जानकारी दी है। डेलावेयर शीर्ष अदालत के मस्क के 2018 टेस्ला स्टॉक विकल्प पैकेज को अमान्य करने वाले निचली अदालत के फैसले […]

You May Like