पांढुरना को जल्दी मिलेगा यातायात, महिला और अजाक्स थाना

पांढुरना: नवगठित जिले में सिमित संसाधन के बावजूद जिला पुलिस द्वारा बहुत अच्छे कार्य किए जा रहे है,वैसे तो पूरे प्रदेश में ही पुलिस बल की कमी है,लेकिन पांढुरना में पुलिस बल की कम संख्या को देखते हुए शीघ्र ही यहां पुलिस कर्मियों के साथ ही यातायात,महिला तथा अजाक्स थाना की स्थापना कि जाएंगी उक्तांश की बातें गुरुवार को रेंज के डी.आई.जी.राकेश सिंह द्वारा पांढुरना जिले के वार्षिक निरीक्षण पर पहुंचने के दौरान पत्रकारों से चर्चा में कहीं ।

डी आई जी द्वारा दरबार लगाकर सुनी पुलिस अधिकारी, कर्मचारियों की समस्या इसके पूर्व डीआईजी राकेश सिंह द्वारा पुलिस दरबार लगाकर पुलिस अधिकारी, कर्मचारियों की समस्याओं को सुनते हुए उसका निराकरण करने का भी आश्वासन दिया ।उन्होंने पुलिस अधिकारी कर्मचारियों को संबोधित करते हुए कहा कि एक परिवार में भी दस लोग होते है,उनमें भी झगड़े होते है, पुलिस में भी आपसी मतभेद हो सकते है,लेकिन जनता के हित में हमारी एकता बनी रहनी चाहिए।

उन्होंने कहा कि कोई भी फरियादी पुलिस थाने में आता है तो उसकी समस्या का वहीं ऐसा निराकरण होना चाहिए की उसे एसडीओपी कार्यालय नहीं जाना पड़े और यदि कोई एसडीओपी कार्यालय जाता है तो उसे एसपी कार्यालय ना जाना पडे और उसकी समस्या का वहीं संतोषप्रद निराकरण हो जाए ।इस वार्षिक निरीक्षण के दौरान उन्होंने पुलिस थाने के वाहनों के साथ ही सुरक्षा उपकरणों का भी अवलोकन कर विभागीय अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए । इस निरीक्षण के दौरान जिला पुलिस अधीक्षक सुंदर सिंह कनेश,अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक नीरज सोनी,एसडीओपी ब्रजेश भार्गव,जिले के समस्त थाना,चौकी प्रभारी प्रमुख रूप से उपस्थित थे ।

Next Post

विद्युत एवं राज्य पेंशनर्स ने धूमधाम से मनाया पेंशनर्स डे

Fri Dec 19 , 2025
ग्वालियर: मप्र विद्युत मंडल पेंशनर्स एसोसिएशन ग्वालियर एवं राज्य प्रोग्रेसिव पेंशनर्स ग्वालियर ने जगन्नाथ गार्डन, हाथी खाना रोड, मुरार में विद्युत मंडल पेंशनर्स एसोसिएशन के प्रांतीय अध्यक्ष एस के जायसवाल के विशिष्ट आतिथ्य एवं प्रांतीय महामंत्री प्रोग्रेसिव राज्य पेंशनर्स एसोसिएशन गोविंद सिंह कुशवाह की अध्यक्षता में पेंशनर्स डे पर कार्यक्रम […]

You May Like