करोड़ों की लेन-देन का विवाद आया सामने तंजील इंटरप्राइजेस पर धोखाधड़ी की शिकायत

इंदौर: खजराना क्षेत्र में तंजील इंटरप्राइजेस के संचालक पर कई लोगों ने लाखों रुपये की हेराफेरी का आरोप लगाया है. पीड़ितों का कहना है कि कारोबार के नाम पर उनसे बड़ी राशि ली गई, लेकिन बाद में भुगतान नहीं किया मामले में पुलिस ने प्रकरण दर्ज किया है.

खजराना थाना क्षेत्र में दर्ज रिपोर्ट के अनुसार, पाश्र्वकुंज अहमदनगर के शोएब हुसैन तथा मोहम्मद नावेद, उवेदुल्ला खान, आरिफ उद्दीन, सैयद आसिफ, मोहम्मद रफीक और फराज खान सहित कई लोगों ने शिकायत की कि इलियास कॉलोनी निवासी तंजील इंटरप्राइजेस के प्रोप्राइटर मोहम्मद तबरेज खान और उनकी पत्नी फिरदोस खान ने उनसे लाखों रुपए का लेन देन लिया.

शिकायतकर्ताओं का आरोप है कि कंपनी संचालकों ने कारोबार में निवेश का झांसा देकर रकम ली, लेकिन न तो वादा पूरा किया और न ही राशि लौटाई. भुगतान की मांग करने पर लगातार टालमटोल की गई. पुलिस ने प्रकरण दर्ज कर आरोपों की जांच शुरू कर दी है और पीड़ितों के लेन देन का ब्योरा जुटाया जा रहा है.

Next Post

टीबी मरीजों को गंदी चादर पर लिटाया, वार्ड में सफाई व्यवस्था चौपट

Wed Dec 10 , 2025
साक्षी केसरवानी भोपाल: जिन टीबी के मरीजों के बेड की चादर रोज बदली जानी चाहिए। उन मरीजों की चादर चार दिन में भी नहीं बदली जा रही. मरीजों के साथ हो रही इस लापरवाही पर जय प्रकाश जिला अस्पताल के अधीक्षक संजय जैन भी कुछ नहीं बोल रहे हैं. मंगलवार […]

You May Like