षडयंत्र रच मारे चाकू, दो घायल

जबलपुर: गोरखपुर थाना क्षेत्र में बदमाशों ने षडयंत्र रच चाकूबाजी कर दी जिसमें दो लोग घायल हो गए। पुलिस के मुताबिक शक्ति नगर कमला चौहान का बाड़ा गुप्तेश्वर निवासी रोहित ने बताया कि कि लगभग 1 साल पहले उसके दोस्त नीतेश से मोनू उर्फ मंझला के लडके वीरू से झगडा हुआ इसी बात पर वीरू विवाद किया। उससे रंजिश रखता था, नंदू तिवारी का भी मोनू से विवाद हुआ था , नंदू तिवारी ताशु यादव, अमन चक्रवर्ती ने मिलकर मोनू उर्फ मंझला को मारने का प्लान बनाया।

मुझे भी प्लान बताया तो वह राहुल एवं साहिल मोटर सायकिल से तथा ताशु यादव, अमन चक्रवर्ती, आकाश रजक दूसरी मोटर सायकिल से चौपाटी गये जहॉ पर अमन चक्रवर्ती, ताशु यादव एवं मै मोनू को गालीगलौज करने लगे अमन ने चाकू से मोनू को मारा, मोनू का लडका नितिन मुझे मारने को आया तो मै कांटे वाली चम्मच उठाकर नितिन को मारने दौडा तो नितिन भाग गया फिर मै एवं राहुल साहिल के साथ मोटर सायकिल में एवं दूसरी मोटर सायकिल में आशु यादव, अमन चक्रवर्ती, आकाश के साथ गुप्तेश्वर तरफ भाग आये। गुप्तेश्वर जगतपाल की कुलिया के पास दोनों मोटर सायकिल रूकी तो अमन चक्रवर्ती एवं ताशु यादव आये और अमन ने चाकू से हमला कर कमर व पैर में चोटें पहुंचा दी।

Next Post

जियोहॉटस्टार ने रियलिटी शो ‘द 50’ की घोषणा की

Wed Dec 10 , 2025
मुंबई, (वार्ता) जियोहॉटस्टार ने बनिजय एशिया द्वारा निर्मित ‘द 50’ की घोषणा की है। ‘द 50’ में 50 प्रतियोगी एक भव्य, अनिश्चित और रोमांच से भरपूर महल में प्रवेश करेंगे। जहाँ न कोई नियम है, न कोई सीमा। यहाँ हर चाल का असर पचास गुना ज़्यादा होगा। यह शो भारत […]

You May Like