पारा: 41 डिग्री पार, भट्टी सी तप रही धरती

दिन घरों में दुबक रहे लोग, सडक़ें सूनी

जबलपुर:सक्रिय मौसम प्रणालियों के असर से मौसम का मिजाज बदला हुआ है। दिनभर शहर भट्टी सा तप रहा है। सूर्यदेव आग उगल रहे है। जिससे बचने लोग घरों में दुबक रहे है और सडक़े सूनी है। जरूरी काम से निकले वाले भी धूप और गर्म हवाओं से बचने चश्मा, गमच्छा, टोपी का सहारा ले रहे है। गुरूवार को पारा 41 डिग्री पार रहा। सुबह से सूर्यदेव के तेवर उग्र रहे। सडक़ों पर कफ्र्यू  जैसे हालात बने रहे लोगों ने खुद को घरों में कैद कर धूप से बचाया शहर के अनेक मार्गों पर सन्नाटा पसरा रहा। वहीं दूसरी ओर अघोषित बिजली कटौती से भी लोग परेशान हुए।
अंधड़, लू चलने के आसार
मौसम विभाग की माने तो दक्षिण पश्चिमी मानूसन तेजी से आगे बढ़ रहा है। यह कर्नाटक, रायलसीमा, दक्षिण महाराष्ट्र और दक्षिण छत्तीसगढ़ तक पहुंच चुका है। इसके प्रभाव से नगर में प्री मानूसनी गतिविधियां आरंभ हो गई है। शुक्रवार को आंधी जैसी तेज हवाएं और लू चलने की संभावना है।
ऐसा रहा तापमान
शुक्रवार को अधिकतम तापमान 41.5 डिग्री और न्यूनतम तापमान 29.3 डिग्री रिकार्ड किया गया है।  सुबह के समय आद्रता 45 और शाम को 27 थी।  उत्तर-पूर्वी हवाएं 3 से 4 किमी प्रतिघंटा की रफ्तार से चली।

Next Post

रामपुर नैकिन तहसीलदार साइबर फ्राडों की ठगी से बाल-बाल बचे

Fri Jun 7 , 2024
पुलिस अफसर बनकर फोन से पैसा मांगने की कोशिश, तहसीलदार की सजगता से ठगी का मामला नाकाम सीधी :सायबर फ्रॉड का मामला लगातार बढ़ता ही जा रहा है। सायबर फ्रॉडों द्वारा बड़े-बड़े अधिकारियों को भी झांसा देने का प्रयास किया जा रहा है। कुछ इसी तरह से सायबर फ्रॉड का […]

You May Like