दिल्ली में गर्मी से कोई राहत के आसार नहीं, ऑरेंज अलर्ट जारी

नयी दिल्ली, 10 जून (वार्ता) राष्ट्रीय राजधानी वासियों को अगले सात दिनों तक झुलसाने वाली गर्मी और लू से राहत मिलने के कोई आसार नहीं दिखाई दे रहे हैं। मौसम विभाग ने सोमवार को राजधानी में अगले तीन दिनों के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया।

मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के नवीनतम आंकड़ों के मुताबिक एक मई से 10 जून के बीच 40 दिनों में से 32 दिन राष्ट्रीय राजधानी का अधिकतम तापमान 40 डिग्री से ऊपर दर्ज किया गया था। गर्मी ने पिछले 14 सालों का रिकॉर्ड ध्वस्त कर दिये।

राजधानी में अगले सात दिनों तक आसमान साफ ​​रहने और कई स्थानों पर झुलसाने वाली गर्मी और लू चलने और दिन के समय 35 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की उम्मीद है। इस दौरान दिल्ली में अधिकतम तापमान 44-45 डिग्री सेल्सियस तक रहने का अनुमान है। राजधानी के कुछ अलग-अलग हिस्सों में आज लू भी चली, आसमान साफ रहा और तापमान 45 डिग्री सेल्सियस के आसपास दर्ज किया गया।

Next Post

नेपाल के प्रधानमंत्री पुष्प कमल दहल मिले राष्ट्रपति मुर्मु से

Mon Jun 10 , 2024
नयी दिल्ली 10 जून (वार्ता) नेपाल के प्रधान मंत्री पुष्प कमल दहल ‘प्रचंड’ ने सोमवार को राष्ट्रपति भवन में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से मुलाकात की। राष्ट्रपति सचिवालय ने बताया कि श्रीमती मुर्मु ने बैठक के दौरान, कहा कि नेपाल भारत की ‘पड़ोसी पहले’ नीति के तहत प्राथमिकता वाला भागीदार है […]

You May Like