रेलवे भर्ती फर्जीवाड़ा: बिहार से दो को गिरफ्तार कर सीबीआई लाई शहर

जबलपुर: रेलवे भर्ती में हुए फर्जी फर्जीवाड़े मामले में सीबीआई जबलपुर ने बिहार से दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है जिन्हें शहर लाने के बाद न्यायालय में पेश कर रिमांड में लिया है। सीबीआई अब दोनों से पूछताछ करते हुए यह पता लगा रही है कि इस फर्जीवाड़े में और कौन-कौन शामिल है।सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक पमरे ने वर्ष 2024 में टेक्निशियन ग्रेड थ्री ट्रैक मशीन पद के लिए परीक्षा आयोजित की। इस परीक्षा में 92 अभ्यार्थियों का चयन हुआ।

जिसमें मुंगेर निवासी मुकेश कुमार भी शामिल थे। मुकेश की नियुक्ति के बाद उसे आईआरटीएमटीसी, पीआरवाईजी में 10 नवम्बर 2025 को प्रशिक्षण के लिए भेेजा गया। वहां 14 नवम्बर को चयनित उम्मीदवारों का दोबारा बायोमैट्रिक सत्यापन किया था इसमें परीक्षा के समय के बायोमैट्रिक और फोटो से मुकेश के बयोमैटिक और फोटो मेल नहीं आई थी इस पर रेलवे के अफसरों ने उनसे पूछताछ की, तो मुकेश ने बताया कि परीक्षा में उनके स्थान पर कोई और बैठा था।

इतना ही नहीं उसी ने मेडिकल टेस्ट भी पास किया। यह जानकारी सामने आते ही मुकेश को पहले तो रेलवे से बर्खास्त किया गया और फिर उसके खिलाफ सीबीआई में रिपोर्ट दर्ज कराई गई। फर्जीवाड़ा कर रेलवे में नौकरी पाने वाले बिहार मुंगेर निवासी मुकेश कुमार समेत अन्य खिलाफ सीबीआई ने धोखाधड़ी, आपराधिक षडय़ंत्र समेत अन्य धाराओं के तहत एफआईआर दर्ज किया है।
11 तक रिमांड में
सूत्रों के मुताबिक सीबीआई जबलपुर ने बिहार के मुंगेर में दबिश देकर मुकेश कुमार और रंजीत कुमार को गिरफ्तार किया जिन्हें जबलपुर आने के बाद विशेष न्यायालय में पेश करते हुए 11 दिसम्बर तक रिमांड पर लिया है। सीबीआई अब दोनों से सघन पूछताछ करते हुए फर्जीवाड़े से जुड़ी अहम जानकारियां जुटा रही है।
मुकेश के स्थान पर टीचर रंजीत ने दी थी परीक्षा
सूत्रों ने बताया कि सीबीआई ने मुकेश कुमार पिता नरेश मंडल निवासी रो- ग्राम- लोंचा-पाटम, पोस्ट-पाटम, मुंगेर बिहार और अन्य अज्ञात के खिलाफ प्रकरण दर्ज करने के साथ फर्जीवाड़ा में और कौन-कौन शामिल है, मुकेश के स्थान पर किसने परीक्षा दी समेत अन्य बिन्दुओं पर जांच की। जिसमें यह बात सामने आई कि मुकेश के स्थान पर रंजीत ने रेलवे में टेक्नीशियन ग्रुप की परीक्षा दी थी। बताया जाता है कि रंजीत प्रावेट स्कूल में टीचर है

Next Post

दिल्ली के सुल्तानपुरी में युवक की चाकू मारकर हत्या

Tue Dec 9 , 2025
नयी दिल्ली, (वार्ता) दिल्ली के सुल्तानपुरी में अज्ञात हमलावरों ने 20 साल के एक युवक की चाकू मारकर हत्या कर दी। पुलिस सूत्रों के मुताबिक एक अस्पताल के पास युवक के बेहोश पड़े होने के बारे में एक पीसीआर कॉल मिली। पुलिस की एक टीम मौके पर पहुंची और पीड़ित […]

You May Like