
रीवा। रीवा की बिछिया थाना पुलिस ने एक सप्ताह पूर्व हुई चोरी की घटना का आज खुलासा कर दिया है. पुलिस के मुताबिक चोरी करने वाला कोई और नहीं बल्कि फरियादी का भतीजा ही निकला जो देवर का पुत्र बताया गया है. वहीं फरियादी नें शिकायत में चोरी गए सामान को बढ़ाचढ़ाकर लिखाया, जिसमें 50 हजार की नगदी समेत 4 से पांच लाख के गहने भी बताये थे, जबकि चोर के पकडे जाने के बाद 50 हजार की जगह सिर्फ 300 की नगदी और चांदी सहित आर्टीफीसियल जेवर ही बरामद किये गए है. पुलिस ने बताया कि बीते दिवस बिछिया निवासी नाजनीन बेगम के द्वारा चोरी की शिकायत दर्ज कराई गई थी. मामले में थाना प्रभारी ने शिकायत को गंभीरता से लेते हुये घटना स्थल से फॉरेंसिक टीम की मदद से साक्ष्य जुटाए और सीसी टीबी फुटेज को खगालने के बाद संदेही आफताब खान को हिरासत में लेकर पूंछताछ की तो उसने अपना जुर्म स्वीकार कर लिया. बताया गया कि आरोपी आफताब फरियादिया के देवर का ही पुत्र है, जिसने पूरे परिवार के एक शादी समारोह में जाने के बाद चोरी की घटना को अंजाम दिया था. फिलहाल पुलिस ने चोरी का सामान बरामद कर आरोपी के विरद्ध चोरी का प्रकरण दर्ज किया है, जिसे आज न्यायालय के समक्ष पेश किया जाएगा.
