आगरा-ग्वालियर के बीच बनेगा 6-लेन हाइवे, अगले महीने शुरु होगा काम

ग्वालियर। शहर में कुलपति चौराहे से सिरोल चौराहे तक खस्ताहाल सड़क को 9 करोड़ की लागत से संवारा जाएगा। इसके लिए स्मार्ट सिटी से फंड जारी होगा। इस सड़क को लेकर लोग सोशल मीडिया पर अपनी पीड़ा बता चुके हैं। वेस्टर्न बायपास का निर्माण 15 दिसंबर से शुरू होने की जानकारी दी गई। आगरा से ग्वालियर के बीच प्रस्तावित ग्रीन फील्ड एक्सप्रेस वे (6 लेन हाइवे) का काम 15 जनवरी से शुरू होगा। ग्रीन फील्ड एक्सप्रेस वे के लिए जमीन अधिग्रहण का काम पूरा हो गया है।

बढ़ाई जाएगी डेडलाइन

कलेक्ट्रेट में आयोजित शहर विकास की बैठक में कई प्रोजेक्ट की समीक्षा की गई। सांसद भारत सिंह ने चंबल प्रोजेक्ट में हो रही देरी पर नाराजगी जताई और कहा कि उस अधिकारी को चिह्नित कर अगली बैठक में नाम प्रस्तुत किया जा, जिसकी वजह से प्रोजेक्ट लेट चल रहा है। यदि प्रोजेक्ट की डेडलाइन बढ़ाई जाती है तो उसका वास्तविक कारण बताया जाए, उसके बाद ही डेडलाइन बढ़ाई जाएगी।

एलिवेटेड रोड के पहले फेज में 22 पिलर अधूरे रह गए हैं। इस कारण रोड पूरी नहीं हो पा रही है। इसको लेकर बैठक में निर्णय लिया गया कि 22 पिलर में जो बाधाएं आ रही हैं, उन्हें दूर किया जाएगा। निजी भूमि को अधिग्रहण किया जाए। जो अतिक्रमण हैं, उन्हें हटाया जाए। नगर निगम व पुलिस का सहयोग लिया जाए जिससे काम पूरा हो सके।

Next Post

सिवनी मिशन स्कूल में बाइबल पाठ को लेकर विवाद, बजरंग दल ने की शिकायत; प्रशासन ने किया निरीक्षण

Mon Dec 8 , 2025
सिवनी। शहर के मिशन स्कूल में विद्यार्थियों को कथित रूप से बाइबल के पद पढ़ाने और धार्मिक प्रार्थना करवाने को लेकर रविवार को विवादित स्थिति बन गई। मामले की सूचना के बाद बजरंग दल सिवनी के पदाधिकारी स्कूल पहुँचे और प्रबंधन से शिकायतों का विवरण साझा करते हुए स्पष्टिकरण मांगा। […]

You May Like