भीषण गर्मी से निपटने की तैयारियों पर राज्यों के साथ समीक्षा बैठक

नयी दिल्ली 06 जून (वार्ता) केंद्र सरकार ने सभी राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों से भीषण गर्मी से निपटने की तैयारी करने और स्वास्थ्य सेवा संस्थानों पर अग्निरोधी एवं विद्युत सुरक्षा उपायों के कार्यान्वयन को सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं।

केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय ने गुरुवार को यहां बताया कि राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों से अगले कुछ दिनों में तापमान बढ़ने की आशंका के मद्देनजर समर्पित ऊष्माघात कक्ष, ओआरएस कॉर्नर सुनिश्चित करने‌ तथा निगरानी तंत्र को मजबूत करने के लिए समीक्षा करने का आग्रह किया गया है।

मंत्रालय में स्वास्थ्य सेवा महानिदेशक डॉ. अतुल गोयल ने देश भर में विभिन्न स्वास्थ्य सेवा संस्थानों में भीषण गर्मी की स्थिति और आग रोधी एवं विद्युत सुरक्षा उपायों की तैयारी का आकलन करने के लिए राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के साथ एक वीडियो बैठक की।

मौसम विभाग के अनुसार जून के दौरान, उत्तर-पश्चिम भारत के अधिकांश क्षेत्रों और मध्य भारत के आसपास के हिस्सों में सामान्य से अधिक गर्मी वाले दिन रहने की आशंका है।

केंद्रीय मंत्रालय ने राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों से कहा है कि गर्मी से संबंधित बीमारियों के लिए स्वास्थ्य प्रणालियों की तैयारी को मजबूत करने पर दिशानिर्देश तैयार किए जाने चाहिए। गंभीर गर्मी से संबंधित बीमारियों से निपटने के लिए आपातकालीन कक्ष बनाए जाने चाहिए।

Next Post

पंडोग के सैनिक कुलविंदर सिंह का राजकीय सम्मान के साथ की अंत्येष्टि

Thu Jun 6 , 2024
ऊना, 06 जून (वार्ता) हिमाचल प्रदेश के हरोली उपमंडल के तहत पंडोगा निवासी डोगरा रेजीमेंट सैनिक कुलविंदर सिंह की अंत्येष्टि गुरुवार को राजकीय सम्मान के साथ उनके गांव की शमशान भूमि में की गई। शहीद कुलविंदर करीब 20 दिन पहले जम्मू के आर्मी कैंप में हुए भीषण अग्निकांड में आग […]

You May Like