मानव संसाधन का समुचित उपयोग भारत को विश्व की सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बनाएगा: शुक्ल

भोपाल, 06 जून (वार्ता) मध्यप्रदेश के उप मुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ल ने कहा है कि भारत आज विश्व की सबसे तेज गति से बढ़ती हुई अर्थव्यवस्था है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश में आधारभूत संरचनाएं, कनेक्टिविटी, शिक्षा, स्वास्थ्य, सेवा, मैन्यूफ़ैक्चरिंग, कृषि सहित समस्त क्षेत्रों में सतत विकास हो रहा है।

श्री शुक्ल ने यहां सागर इंस्टिट्यूट में विभिन्न कंपनियों में चयनित छात्रों को प्रशस्ति पत्र प्रदान किया। उन्होंने कहा कि मेक इन इंडिया, स्टार्ट अप इंडिया, स्किल इंडिया के माध्यम से हर सेक्टर देश के समस्त क्षेत्रों में विकास की गंगा बह रही है। उप मुख्यमंत्री ने कहा कि मानव संसाधन का समुचित उपयोग देश में आर्थिक क्रांति लाएगा और वर्ष 2047 तक भारत विश्व की सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बनेगा।

उप मुख्यमंत्री ने छात्रों को शुभकामनाएं दी और कहा कि पूरे मनोयोग से काम करें। देश के लिए समाज के लिए अपने कर्तव्यों को याद रखें। देश के विकास में भागीदार बने। उन्होंने कहा कि समय की मांग अनुसार शिक्षित युवाओं को वैश्विक आवश्यकताओं के लिए तैयार करने, योग्य लोगों को उनकी योग्यतानुसार रोज़गार उपलब्ध कराने के लिए शासन के साथ देश के उद्यमी प्रयासरत हैं। उन्होंने युवा वर्ग देश के विकास को समझ रहा है और विकास की राह में सहभागी बन रहा है।

Next Post

जल-स्त्रोतों के आस-पास वृक्षारोपण को प्रोत्साहित किया जाए–यादव

Thu Jun 6 , 2024
भोपाल, 06 जून (वार्ता) मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि 5 जून से प्रदेश में आरंभ जल गंगा संवर्धन अभियान में जल-स्रोतों के संरक्षण और साफ-सफाई के साथ-साथ इन स्थानों पर वृक्षारोपण को प्रोत्साहित किया जाए। डॉ. यादव ने भोपाल में छोटे तालाब की साफ-सफाई के […]

You May Like