मुंबई, 05 दिसंबर (वार्ता) अंतरबैंकिंग मुद्रा बाजार में रुपया शुक्रवार को 5.75 पैसे कमजोर हुआ और कारोबार की समाप्ति पर एक डॉलर 89.9525 रुपये का बोला गया।
भारतीय मुद्रा गुरुवार को 25.50 पैसे की बढ़त में 89.8950 रुपये प्रति डॉलर पर बंद हुई थी।
रुपया आज 4.50 पैसे की मजबूती के साथ 89.85 रुपये प्रति डॉलर पर खुला। पूरे दिन इसमें भारी उतार-चढ़ाव देखा गया। अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर डॉलर सूचकांक में नरमी और कच्चे तेल की कीमतों में गिरावट से यह 89.69 रुपये प्रति डॉलर तक मजबूत हुआ।
इसके बाद बैंकों की ओर से डॉलर की खरीद बढ़ने से भारतीय मुद्रा एक बार फिर 90 रुपये प्रति डॉलर से नीचे उतर गयी और 90.0675 रुपये प्रति डॉलर तक पहुंच गयी। अंत में यह 89.9525 रुपये प्रति डॉलर पर बंद हुआ।
