आगर रोड पर बाइक और डंपर की भिड़ंत  ताजपुर के युवक की मौत, तीन की हालत गंभीर

 

उज्जैन। एक बार फिर रविवार सुबह अगररोड पर बाइक और डंपर के बीच भिड़ंत हो गई। दुर्घटना में एक युवक की मौत हुई है। 2 महिला सहित तीन घायल हुए हैं। घायलों में शामिल एक महिला की स्थिति नाजुक होने पर इंदौर रेफर किया गया है। दुर्घटना के बाद चालक डंपर लेकर मौके से भाग निकला था।

घट्टिया थाना प्रभारी राधेश्याम चौहान ने बताया कि सुबह उज्जैन से अगर की ओर जाने वाले मार्ग जीरो पॉइंट के समीप सामने से आ रहे डंपर ने बाइक पर सवार चार लोगों को टक्कर मार दी। बाइक पर दो महिलाओं सहित बाइक चालक और वृद्ध सवार थे। डंपर की रफ्तार तेज होने पर बाइक दूर जा गिरी। बाइक चला रहे युवक की मौके पर ही मौत हो गई। पीछे बैठी दो महिला और एक बुजुर्ग गंभीर रूप से घायल हुए थे। पर सवार बुजुर्ग महिला पुरुष के साथ एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। तीन लोगों को तत्काल डायल 100 से उपचार के लिए जिला अस्पताल पहुंचाया गया। जहां एक घायल महिला की हालत नाजुक होने पर उसे तत्काल इंदौर रेफर किया गया। घायल वृद्ध और महिला को उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती किया गया है। दुर्घटना स्थल पर मृतक के पास मिले दस्तावेजों से उसका नाम विवेक पिता विक्रम सूर्यवंशी 35 वर्ष निवासी ताजपुर चौपाटी होना सामने आया। परिजन सूचना मिलने पर जिला अस्पताल पहुंच गए थे। इंदौर रेफर की गई वृद्ध महिला मृतक विवेक की मां सुगन भाई पति विक्रम सूर्यवंशी 60 वर्ष होना सामने आई। जिला अस्पताल में भर्ती घायल वृद्ध मृतक के ससुराल पक्ष से रिश्तेदार गौरी शंकर निवासी रतलाम और लीलाबाई होना सामने आए। घायलों के बयान दर्ज करने घटिया पुलिस जिला अस्पताल पहुंची थी। परिजनों ने बताया कि चारों एक बाइक पर सवार होकर आगर रिश्तेदारी में जा रहे थे। पुलिस ने मृतक का पोस्टमार्टम करने के बाद शव परिजनों को सौंपा। मृतक दो बच्चों का पिता था और मजदूरी करता था। विदित हो कि दो दिन पहले भी आगर रोड पर राघवी थाना क्षेत्र में बाइक सवार दंपति को डंपर चालक ने टक्कर मारी थी जिसमें पत्नी की मौत हुई थी और पति घायल हो गया था।

दंपत्ति मक्सी रोड के रहने वाले थे और रिश्तेदारी में झारड़ा जा रहे थे। इससे पहले आगर रोड चिमनगंज थाना क्षेत्र में बाइक सवार वृद्ध को डंपर ने कुचल दिया था। लंबे समय से आगर रोड पर तेजगति से दौड़ते डंपर छोटे वाहन चालकों के लिए मौत बनकर चल रहे हैं। बावजूद प्रशासन द्वारा डंपरों पर अंकुश लगाने के प्रयास नहीं किया जा रहे हैं।

Next Post

गुप्तेश्वर तिघरा रोड से आधा सैकड़ा झुग्गी झोपड़ियां हटाई

Sun Mar 17 , 2024
  *वन विभाग और पुलिस के साथ प्रशासन ने की दूसरे दिन बड़ी कार्रवाई* ग्वालियर। गुप्तेश्वर पहाड़ी पर भूमाफिया द्वारा असामाजिक तत्वों के माध्यम से सैकड़ो हेक्टेयर वन भूमि में पांव पसार चुके अतिक्रमण को हटाने के लिए दूसरे दिन रविवार को भी वन विभाग के द्वारा बुलडोजर चलाए गए। […]

You May Like