सिंधुदुर्ग, (वार्ता) महाराष्ट्र में शिवसेना (शिंदे गुट) के विधायक नीलेश राणे के खिलाफ शनिवार को भारतीय जनता पार्टी के एक पदाधिकारी के घर पर छापा मारने को लेकर मामला दर्ज कर लिया गया।
इस मामले पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए श्री राणे ने पुलिस को चुनौती दी कि अगर वे कर सकते हैं तो उन्हें गिरफ्तार करके दिखाये।
खबरों के मुताबिक श्री राणे भाजपा पदाधिकारी विजय केनवाडेकर के घर गए और जहां कथित तौर पर उन्हें एक हरे बैग में रखे 25 लाख रुपये कैश मिले। उन्होंने दावा किया कि यह पैसा चुनाव के दौरान मतदाताओं को प्रभावित करने के लिए इस्तेमाल किया जाना था।
अब इस मामले में पुलिस ने श्री राणे और उनके साथ आए कैमरामैन के खिलाफ मामला दर्ज किया है।
