चावल, गेहूं नरम, चीनी मजबूत, दालों, खाद्य तेलों में घट-बढ़

नयी दिल्ली, 29 नवंबर (वार्ता) घरेलू थोक जिंस बाजारों में शनिवार को चावल की औसत कीमतों में नरमी रही। गेहूं के दाम भी घट गये। चीनी में तेजी रही जबकि खाद्य तेलों और दालों में उतार-चढ़ाव देखा गया। औसत दर्जे के चावल की औसत कीमत 21 रुपये टूटकर 3,822.15 रुपये प्रति क्विंटल पर आ गयी। गेहूं भी 14 रुपये की गिरावट के साथ 2,838.46 रुपये प्रति क्विंटल के भाव बिका। आटे की कीमत चार रुपये बढ़ी।

दाल-दलहनों में उड़द दाल 14 रुपये प्रति क्विंटल मजबूत हुई। तुअर दाल 60 रुपये और मसूर दाल 53 रुपये प्रति क्विंटल उतर गयी। चना दाल 32 रुपये और मूंग दाल चार रुपये प्रति क्विंटल सस्ती हुई। स्थानीय बाजारों में मूंगफली तेल औसतन 159 रुपये प्रति क्विंटल फिसल गया। सरसों तेल की कीमत 39 रुपये और पाम ऑयल की 21 प्रति क्विंटल टूट गयी। वनस्पति 20 रुपये और सोया तेल 11 रुपये प्रति क्विंटल सस्ता हुआ जबकि सूरजमुखी तेल चार रुपये महंगा हुआ।
मीठे के बाजार में आज गुड़ 21 रुपये प्रति क्विंटल ऊपर बोली गयी। चीनी भी दो रुपये महंगा हुआ।

Next Post

अनंत गोयंका बने फिक्की के नये अध्यक्ष, विजय शंकर वरिष्ठ उपाध्यक्ष

Sat Nov 29 , 2025
नयी दिल्ली, 30 नवंबर (वार्ता) आरपीजी समूह के उपाध्यक्ष अनंत गोयंका ने 2025-26 के लिए उद्योग मंडल फिक्की के अध्यक्ष का पद भार संभाल लिया है जबकि सनमार समूह के अध्यक्ष विजय शंकर नये वरिष्ठ उपाध्यक्ष बने हैं। फिक्की की 98वीं आम सभा के दौरान दोनों ने पदभार ग्रहण किये। […]

You May Like

मनोरंजन