अब तक 57 फीसदी गणना पत्रकों का हुआ डिजिटाइजेशन

जबलपुर: मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम (एसआईआर) के अंतर्गत मतदाताओं से प्राप्‍त गणना प्रपत्रों के डिजिटाइजेशन के कार्य में लगातार तेजी आ रही है। जिले में अभी तक 10 लाख 95 हजार 689 मतदाताओं के गणना प्रपत्रों का डिजिटाइजेशन का कार्य पूर्ण हो चुका है। यह जिले के 19 लाख 25 हजार 472 मतदाताओं का 56.90 फीसदी है।
76 बीएलओ का कलेक्‍टर ने किया सम्‍मान
मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम (एसआईआर) के अंतर्गत अभी तक जिले के 76 बीएलओ ने अपने मतदान केन्‍द्र के शत-प्रतिशत मतदाताओं के गणना पत्रकों का डिजिटाइजेशन का कार्य पूरा कर लिया है। जिला निर्वाचन अधिकारी एवं कलेक्‍टर राघवेन्‍द्र सिंह ने सभी बीएलओ और उनके सहयोगियों को बधाई दी है। कलेक्‍टर ने सोमवार को कलेक्‍ट्रेट सभाकक्ष में डिजिटाइजेशन का कार्य पूरा करने वाले बीएलओ का प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्‍मान किया। इस अवसर पर उप जिला निर्वाचन अधिकारी ज्‍योति परस्‍ते भी मौजूद थीं।

Next Post

डुमना नेचर पार्क को बनाया जाए पर्यटन हब: निगमायुक्त

Tue Nov 25 , 2025
जबलपुर: एशिया के सबसे बड़े अर्बन फॉरेस्ट के रूप में विकसित डुमना नेचर पार्क को एक विश्वस्तरीय पर्यटन केंद्र (टूरिज्म हब) के रूप में विकसित करने के लिए नगर निगम प्रशासन ने कमर कस ली है। आयुक्त राम प्रकाश अहिरवार ने उद्यान विभाग के अधिकारियों को मिशन मोड में कार्य […]

You May Like