नीतीश कुमार ने 10वीं बार ली CM पद की शपथ, सम्राट चौधरी और विजय सिन्हा बने डिप्टी CM, कैबिनेट में 26 मंत्रियों को शामिल, PM मोदी-शाह रहे मौजूद

नई दिल्ली, 20 नवंबर 2025: बिहार चुनाव में एनडीए की प्रचंड जीत के बाद नीतीश कुमार ने 10वीं बार बिहार के मुख्यमंत्री पद की शपथ ले ली है। नीतीश कुमार ने बिहार के सबसे लंबे समय तक मुख्यमंत्री रहने वाले नेता के तौर पर अपनी पहचान बना ली है। उनके साथ ही नई सरकार के 26 मंत्रियों ने भी पद और गोपनीयता की शपथ ली। शपथग्रहण के मंच पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृह मंत्री अमित शाह और आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री चंद्रबाबू नायडू समेत एनडीए के अन्य वरिष्ठ नेता मौजूद थे।

दो डिप्टी सीएम समेत 26 मंत्रियों ने ली शपथ

नई नीतीश कैबिनेट में बीजेपी के कोटे से दो डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी और विजय कुमार सिन्हा बनाए गए हैं। मंत्रिमंडल में बीजेपी से 14, जेडीयू से सात, एलजेपीआर से दो, हिंदुस्तानी अवाम मोर्चा और राष्ट्रीय लोक मोर्चा से एक-एक मंत्री बनाए गए हैं। शपथ लेने वाले प्रमुख मंत्रियों में मंगल पाण्डेय, अशोक चौधरी, लेशी सिंह, श्रेयसी सिंह, रमा निषाद और मदन सहनी शामिल हैं।

गठबंधन सहयोगियों के बेटों को भी मिली जगह

गठबंधन के सहयोगियों में जीतनराम मांझी की पार्टी से उनके बेटे संतोष कुमार सुमन और उपेंद्र कुशवाहा की पार्टी से उनके बेटे दीपक प्रकाश ने भी मंत्री पद की शपथ ली है। इस तरह गठबंधन के सभी प्रमुख घटक दलों को नीतीश मंत्रिमंडल में प्रतिनिधित्व दिया गया है।

Next Post

शिवपुरी में नंदी बैल ने किया 2 यूनिट रक्तदान, बच गई लंपी से ग्रस्त गाय की जान

Thu Nov 20 , 2025
शिवपुरी:शिवपुरी शहर के लुधावली क्षेत्र में स्थित अपना घर गौशाला में शिवपुरी के पशु मेडिकल के इतिहास में पहली बार किसी बीमार पशु को ब्लड चढ़ाया गया है। इसके लिए रक्तदान कराया गया, गौशाला के एक स्वस्थ नंदी से 2 यूनिट ब्लड का रक्तदान कराया गया। अब बीमार और मौत […]

You May Like