जबलपुर: षडयंत्र रचते हुए नगर निगम के भवन शाखा के नक्शा क्रमांक 1528/1999 में छेड़छाड़ कर ननि अभिलेख में दर्ज 1680 वर्गफुट नक्शा को 3465 वर्गफुट दर्शा कर प्रस्तुत करने वाले जालसाज के खिलाफ ओमती पुलिस ने धोखाधड़ी की एफआईआर दर्ज कर ली है।पुलिस सूत्रों के मुताबिक केशरी टेम्पे निवासी रानीताल के द्वारा सार्वजनिक स्थान पर 3465 वर्गफुट में अवैध अतिक्रमण कर निर्माण किया था.
जिसकी शिकायत क्षेत्रवासियों द्वारा संबंधित नगर निगम एवं थाने में की गई थी। जिस पर 28 मार्च 2009 को लक्ष्मण टैम्पे के नाम पर अतिक्रमण विभाग नगर निगम द्वारा नोटिस भेजा गया। जिसके बाद केशरी टेम्पे ने अधीक्षक अतिक्रमण शाखा नगर निगम को एक लिखित आवेदन के साथ नक्शा की छायाप्रति, अटेस्टेड नोटरी करके 3465 वर्गफुट का कूटरचित एवं अवैध नक्शा प्रस्तुत किया गया।
केशरी टैम्पे के द्वारा प्रस्तुत 3465 वर्गफुट नक्शे की जांच की गई जिसमें यह पाया गया कि अनावेदिका के द्वारा प्रस्तुत 3465 का मानचित्र कूटरचित है। मामले में न्यायालय के समक्ष वर्ष 2018 में परिवाद प्रस्तुत किया था। मामले मेें अब आरोपी केशरी टेम्पे के खिलाफ न्यायालय के आदेश पर पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर ली है।
