माहेश्वरी समाज ने मनाया अन्नकूट महोत्सव

सीहोर। शहर के छावनी स्थित माहेश्वरी भवन में गत दिवस माहेश्वरी समाज के तत्वाधान में अन्नकूट महोत्सव का आयोजन किया गया.

इस मौके पर गिरिराज बाबा की झांकी सजाई और 56 भोग लगाकर प्रसाद वितरण किया. माहेश्वरी समाज अध्यक्ष योगेश राठी व महिला मंडल अध्यक्ष आभा कासट ने बताया कि दीपावली के पश्चात प्रतिवर्ष समाज द्वारा 56 भोग और गिरिराज बाबा की झांकी सजाई जाती है. इस मौके पर भजन कीर्तन से माहौल भक्तिमय था. यह भगवान श्रीकृष्ण की इंद्र पर विजय का प्रतीक है और इस पर्व को मनाने से घर में अन्न की कमी नहीं होती. इस अवसर पर पं. हर्षित शास्त्री महाराज ने सुंदर भजन प्रस्तुत किया कार्यक्रम में विधायक सुदेश राय, नपाध्यक्ष प्रिंस राठौर, आशीष गहलोत उपस्थित थे. इस दौरान माहेश्वरी समाज अध्यक्ष योगेश राठी महिला मंडल अध्यक्ष आभा कासट एवं अन्य पदाधिकारी ने अतिथियों का स्वागत किया.

 

Next Post

चकला मोहल्ला आगजनी: पसमांदा मुस्लिम महासंघ ने पीड़ित दुकानदारों को मुआवजे की मांग की

Tue Nov 11 , 2025
सीहोर। हाल ही में चंद्रशेखर आजाद मार्ग चकला मोहल्ला बाजार में हुई आगजनी से पीडि़त दुकानदारों को मुआवजा देने की मांग की पसमांदा मुस्लिम महासंघ के प्रदेश अध्यक्ष नौशाद खान ने की है. प्रदेश अध्यक्ष नौशाद खान ने सोमवार को घटनास्थल पर पहुंचकर दुखी दुकानदारों से चर्चा की और जली […]

You May Like