ताइवान में चमका भेल भोपाल, इंटरनेशनल क्वालिटी सर्किल प्रतियोगिता में जीता गोल्ड मेडल

भोपाल: भेल भोपाल के एसटीएम विभाग की क्वालिटी सर्किल संख्या 631 (एनर्जी) ने ताइपेई, ताइवान में आयोजित इंटरनेशनल क्वालिटी सर्किल प्रतियोगिता 2025 में गोल्ड मेडल जीतकर कंपनी और देश का गौरव बढ़ाया है। यह उपलब्धि संगठन की नवाचार, टीमवर्क और परिचालन उत्कृष्टता के प्रति निरंतर प्रतिबद्धता का प्रमाण है।

इकाई में आयोजित सम्मान समारोह में महाप्रबंधक एवं यूनिट हेड प्रदीप कुमार उपाध्याय ने टीम को बधाई देते हुए कहा कि यह सम्मान BHEL भोपाल की गुणवत्ता उन्नयन और सतत सुधार की मजबूत कार्य संस्कृति को दर्शाता है। उन्होंने कर्मचारियों को नवाचार की भावना बनाए रखने और उत्कृष्ट इंजीनियरिंग के क्षेत्र में BHEL की प्रतिष्ठा को और सुदृढ़ करने के लिए प्रोत्साहित किया।

 

इस अवसर पर जी. पी. बघेल, महाप्रबंधक (गुणवत्ता); पी. सी. कांडपाल, महाप्रबंधक (थर्मल); अनुराग शुक्ला, अतिरिक्त महाप्रबंधक (गुणवत्ता); ए. के. गुप्ता, अतिरिक्त महाप्रबंधक (STM); रवींद्र किरार, उप प्रबंधक सहित विभाग के वरिष्ठ अधिकारी और कर्मचारी उपस्थित रहे और टीम को इस विशिष्ट उपलब्धि पर बधाई दी।

Next Post

सटीक मतदाता सूची, मजबूत लोकतंत्र की नींव: बीएल संतोष

Mon Nov 10 , 2025
भोपाल। भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय संगठन महामंत्री बी.एल. संतोष ने सोमवार को भाजपा प्रदेश कार्यालय में भोपाल एवं नर्मदापुरम संभाग के जिलाध्यक्षों और निर्वाचक नामावली विशेष गहन पुननिरीक्षण (एसआईआर) के जिला संयोजकों की बैठक को संबोधित किया। बैठक में प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खण्डेलवाल और प्रदेश संगठन महामंत्री हितानंद विशेष […]

You May Like