चंडीगढ़ में तनाव… पंजाब विवि में उग्र हुए छात्र

पुलिस ने किया लाठीचार्ज, मोहाली का वायएसपी चौक बंद
चंडीगढ़।
चंडीगढ़ स्थित पंजाब विश्वविद्यालय में सीनेट चुनाव की तारीख अनाउंस करने की मांग को लेकर छात्र उग्र हो गए। यहां 91 सीनेट चुने जाने हैं। इस दौरान स्टूडेंट्स और पुलिस आमने-सामने आ गए। धक्कामुक्की के बाद विवि का गेट नंबर 1 तोड़ दिया है। उन्हें रोकने के लिए चंडीगढ़ की एसएसपी कंवरदीप कौर गेट पर चढ़ीं, लेकिन स्टूडेंट्स नहीं माने। फिर पुलिस ने बैरिकेडिंग तोड़ने वाले प्रदर्शनकारियों पर लाठीचार्ज किया। वहां जमा भीड़ को दूर खदेड़ा गया। विवाद पंजाब यूनिवर्सिटी में सीनेट और सिंडिकेट भंग करने से शुरू हुआ। इससे स्टूडेंट्स भड़क उठे तो केंद्र सरकार ने यह नोटिफिकेशन वापस ले लिया था।
इससे पहले स्टूडेंट्स इसी गेट को तोड़कर अंदर घुसे थे। जिस दौरान उनकी पुलिस से धक्कामुक्की हुई थी। गेट नंबर 2 से पुलिस ने कुछ प्रदर्शनकारी हिरासत में लिए हैं। गेट पर स्पेशल फोर्स बुलाई गई है। हालांकि अब 1 नंबर गेट पूरी तरह खोल दिया गया है। स्टूडेंट्स और प्रदर्शनकारी यहां से यूनिवर्सिटी के भीतर दाखिल हो गए हैं। जिनमें निहंग भी शामिल हैं।
जज की गाड़ी को रोका
मोहाली में पुलिस ने एक जज की गाड़ी को भी चंडीगढ़ में नहीं जाने दिया। गाड़ी से ड्राइवर ने उतरकर चंडीगढ़ पुलिस को बताया कि गाड़ी में जज बैठे हैं लेकिन पुलिस ने नहीं जाने दिया। जिसके बाद ड्राइवर गाड़ी वापस ले गया। वहीं, दूसरी ओर चंडीगढ़ में घुसने से रोकने जाने पर निहंग वायएसपी चौक मोहाली की तरफ रवाना हो गए हैं। वहां जाम लगने की संभावना को देखते हुए पुलिस ने उसे चारों तरफ से बंद कर दिया है।
रविवार रात भी किया था हंगामा
स्टूडेंट्स ने समर्थकों से अपील की कि पुलिस उन्हें जहां रोकें, वहीं बैठकर प्रदर्शन शुरू कर दें। रविवार रात भी इसको लेकर स्टूडेंट्स ने हंगामा किया। देर रात तक छात्र यूनिवर्सिटी के गेट पर धरने पर बैठे रहे। स्टूडेंट्स के प्रदर्शन को देखते हुए यूनिवर्सिटी में आज और कल छुट्‌टी कर दी गई है।
किसान-राजनेता शामिल
स्टूडेंट्स के बुलाने पर उनके समर्थन में किसान और कई राजनीतिक दल भी प्रदर्शन में शामिल हो रहे हैं। पुलिस ने सुरक्षा के कड़े इंतजाम करते हुए 2 हजार मुलाजिम तैनात किए हैं। पूरे शहर में 12 जगह नाकाबंदी की गई है। यूनिवर्सिटी में सिर्फ उन्हीं को जाने की इजाजत है, जिनका कोई काम है

.....

Next Post

बिहार में दो दशक के अन्याय के अंत के लिए महागठबंधन सरकार बनाएं : खरगे

Mon Nov 10 , 2025
नयी दिल्ली, 10 नवम्बर (वार्ता) बिहार विधानसभा के लिए दूसरे और अंतिम चरण के मतदान से पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने मतदाताओं से अपील करते हुए कहा है कि राज्य में 20 साल जारी अराजकता को खत्म करने और सबको न्याय दिलाने के वास्ते वे महागठबंधन के पक्ष में […]

You May Like