बिहार में दो दशक के अन्याय के अंत के लिए महागठबंधन सरकार बनाएं : खरगे

नयी दिल्ली, 10 नवम्बर (वार्ता) बिहार विधानसभा के लिए दूसरे और अंतिम चरण के मतदान से पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने मतदाताओं से अपील करते हुए कहा है कि राज्य में 20 साल जारी अराजकता को खत्म करने और सबको न्याय दिलाने के वास्ते वे महागठबंधन के पक्ष में मतदान करें।
श्री खरगे ने कहा कि बिहार के लोग दो दशक से अन्याय सह रहे हैं और मतदाता इसका अंत करने के लिए महाठबंधन के पक्ष में वोट करें। उन्होंने वादा करते हुए कहा कि महागठबंधन सरकार बिहार के लोगों को दो दशकों की लाचार और भ्रष्ट व्यवस्था से मुक्ति दिलाएगी तथा समाज के हर वर्ग के विकास के लिए काम करेगी।
श्री खरगे ने सोमवार को सोशल मीडिया पर एक पोस्ट में कहा, “अब पलायन रुकेगा, युवाओं के भविष्य से अंधेरा छंटेगा, हर घर नौकरी से उनका कल संवरेगा। अन्याय का करेंगे अंत, सामाजिक न्याय से बदलेंगे बिहार। हमारा वादा है-महागठबंधन दलित, महादलित, आदिवासी, पिछड़े, अति-पिछड़े, आर्थिक रूप से कमजोर वर्गों और अल्पसंख्यकों को उनका अधिकार दिलाने के लिए प्रतिबद्ध है। महिलाओं, किसानों और युवाओं के आर्थिक उत्थान के लिए ठोस योजनाएं लागू की जाएंगी।”
उन्होंने कहा कि बिहार की जनता बदलाव के लिए तैयार है और महागठबंधन राज्य का गौरव लौटाने का संकल्प लेकर मैदान में है, इसलिए मतदाता विकास, समानता और न्याय के लिए महागठबंधन को वोट दें।

Next Post

स्वच्छ हवा बुनियादी अधिकार, नागरिकों को अपराधी की तरह क्यों देखती है सरकार : राहुल

Mon Nov 10 , 2025
नयी दिल्ली, 10 नवम्बर (वार्ता) कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने देश में वायु प्रदूषण की गंभीर होती स्थिति को लेकर केंद्र सरकार को कटघरे में खड़ा करते हुए कहा कि स्वच्छ हवा हर नागरिक का बुनियादी अधिकार है लेकिन जब नागरिक साफ हवा […]

You May Like