पुलिस पंचायत ने फिर बंधाई उम्मीद कहीं जुड़े भावना के तार, तो कहीं करनी पड़ी FIR

विदिशा। पुलिस अधीक्षक रोहित काशवानी के निर्देशन में गठित पुलिस पंचायत की साप्ताहिक बैठक बुधवार को अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक डॉ. प्रशांत चौबे, पंचायत कोर कमेटी सदस्य आर. कुलश्रेष्ठ, प्रमोद व्यास, दिनेश वाजपेयी, अजय टंडन, अतुल शाह एवं पार्थ पित्तलिया की उपस्थिति में संपन्न हुई। बैठक में प्राप्त सीनियर सिटीजन एवं पारिवारिक विवाद संबंधी प्रकरणों की सुनवाई कर समझाइश, समाधान एवं आवश्यक कानूनी कार्रवाई की गई।

प्रकरण क्रमांक-1

एक सीनियर सिटीजन ने बताया कि उनका पुत्र एवं पुत्रवधु घरेलू विवाद करते हैं, जिससे पारिवारिक वातावरण प्रभावित होता है। पंचायत द्वारा समझाइश दी गई कि परिवार की शांति व बच्चों के भविष्य के लिए विवादों से बचना आवश्यक है। दोनों पक्षों ने आगे झगड़ा न करने एवं बेटे को निःशुल्क नशामुक्ति केंद्र भेजने पर सहमति व्यक्त की।

प्रकरण क्रमांक-2

एक बुजुर्ग महिला ने बताया कि उनके भाई-भतीजे झगड़ा व मारपीट करते हैं। पंचायत की मध्यस्थता में सभी पक्षों की सहमति से परिवार के दो मकानों में पाँचों भाइयों का बराबर एक-पाँचवां हिस्सा तय किया गया तथा आगे विवाद न करने का निर्णय लिया गया।

प्रकरण क्रमांक-3

एक सीनियर सिटीजन ने प्राइवेट सिक्योरिटी कंपनी से प्रोविडेंट फंड का भुगतान रुके होने की शिकायत की। पंचायत की पहल पर कंपनी के अधिकारियों से वार्ता कर सत्यापन प्रक्रिया शुरू कराई गई, जिससे अब आवेदक को उनका पीएफ शीघ्र प्राप्त होगा।

प्रकरण क्रमांक-4

एक सेवानिवृत्त शासकीय कर्मचारी ने बताया कि उनका पुत्र लगातार परेशान करता है और पेंशन पर कब्जे का दबाव बना रहा है। सुनवाई के बाद प्रकरण में विधिक कार्रवाई करते हुए आरोपी पुत्र को गिरफ्तार किया गया एवं मारपीट एवं माता-पिता भरण पोषण अधिनियम की धारा 24 के अंतर्गत मामला दर्ज किया गया।

बैठक में अन्य प्रकरणों की भी सुनवाई की गई, जिनमें कुछ में समझाइश के बाद निपटारा हुआ जबकि कुछ में अगली तिथि नियत की गई।

Next Post

जीआरपी ने घंटेभर में तलाश लिया गुम आईफोन, यात्री को सौंपा

Thu Nov 6 , 2025
दौर:रेल यात्रियों की सुरक्षा और भरोसे को मजबूत करने वाली मिसाल पेश करते हुए जीआरपी गुना ने मात्र एक घंटे में यात्री का गुम हुआ 70 हजार रुपए का आईफोन खोज निकाला. पुलिस की तत्परता और ईमानदारी से प्रभावित होकर यात्री ने वीडियो संदेश जारी कर टीम का आभार जताया.रेल […]

You May Like