जबलपुर: मझौली निवासी महिला पति की प्रताडऩा से तंग आ चुकी है। पीडि़ता ने गोसलपुर थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई। पुलिस के मुताबिक श्रीमति रवीना कोरी 23 वर्ष निवासी ग्राम बीछी मझौली ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि उसकी शादी 7 दिसम्बर 2020 को देवनगर निवासी पवन कोरी के साथ सामाजिक रीति रिवाज से हुई थी.
शादी मेें मायके वालों ने अपनी सामर्थता के अनुसार दान दहेज दिया था शादी के लगभग 2 वर्ष बाद उसे बेटी हुयी थी पति पवन कोरी शादी के बाद से उसे दहेज की मांग को लेकर शारीरिक एवं मानसिक रूप से प्रताडि़त करने लगा।
