लोकसभा चुनाव के रुझान आनंददायी हैं – मोहन यादव

भोपाल, 01 जून (वार्ता) देश में आज सभी चरणों का मतदान संपन्न होने के बाद सामने आए विभिन्न “एग्जिट पोल” के परिप्रेक्ष्य में मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने कहा कि अब तक जो भी रुझान आए हैं, वो अत्यंत आनंददायी हैं।

डॉ यादव ने एक बयान में कहा कि रुझानों से साफ है कि मध्यप्रदेश में सभी 29 सीटों पर भारतीय जनता पार्टी जीत रही है। इसके साथ ही देश में राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) की सीटें 370 से अधिक रहेंगी। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में हमारा अभियान “फिर एक बार मोदी सरकार” चला था। एग्जिट पोल के संबंध में अब तक जो रुझान आए हैं, वे आनंददायी हैं।

मुख्यमंत्री ने कहा कि यद्यपि एक बार नतीजे आने के बाद जो आनंद आता है, उसकी अलग बात रहती है। अभी रुझान आया है, नतीजे चार जून को आएंगे। भाजपा ने श्री मोदी के नेतृत्व में जो कहा था, वो करके दिखाया है। उन्होंने देशवासियों के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि श्री मोदी के नेतृत्व में देश और आगे बढ़ेगा।

राज्य में लोकसभा की 29 सीटें हैं। वर्तमान में 28 पर भाजपा का और एकमात्र छिंदवाड़ा पर कांग्रेस का कब्जा है।

Next Post

मैनेज करवाए गए हैं एग्जिट पोल : कांग्रेस

Sat Jun 1 , 2024
नयी दिल्ली, 01 जून (वार्ता) कांग्रेस ने सातों चरण के मतदान पूरे होने के बाद सामने आए एग्जिट पोल को मनोवैज्ञानिक खेल करार देते हुए शनिवार को कहा कि यह सब मैनेज्ड है और इंडिया गठबंधन 295 से ज्यादा सीटें जीत रहा है। कांग्रेस संचार विभाग के प्रभारी जय राम […]

You May Like