भोपाल: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने रविवार को पैडल टू प्लांट नया भारत हरा भारत अभियान पर निकल रही प्रदेश की बेटी और अंतर्राष्ट्रीय पर्वतारोही अंजना यादव को शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि यह पहल पर्यावरण संरक्षण और हरित भारत के निर्माण की दिशा में प्रेरणादायक कदम है। मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश की बेटियां न केवल खेल, शिक्षा और सामाजिक क्षेत्र में बल्कि पर्यावरण चेतना के प्रसार में भी अग्रणी भूमिका निभा रही हैं।
इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने ‘हरित मध्यप्रदेश, समृद्ध भारत’ का संकल्प दोहराते हुए युवाओं से अपील की कि वे इस यात्रा से प्रेरणा लेकर वृक्षारोपण और पर्यावरण संरक्षण में सक्रिय भागीदारी निभाएं। पैडल टू प्लांट यात्रा के तहत साइकिल से विभिन्न राज्यों में पौधारोपण और जनजागरूकता के कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।
