सातवें एवं अंतिम चरण में 11 बजे तक 26.30 प्रतिशत मतदान

नयी दिल्ली 01 जून (वार्ता) लोकसभा चुनाव के सातवें एवं अंतिम चरण में आठ राज्यों एवं केन्द्रशासित प्रदेशों की 57 सीटों पर शनिवार को पहले चार घंटों (पूर्वाह्न 11 बजे) तक औसतन मतदान 26.30 प्रतिशत रहा।

 

सभी सीटों के लिये मतदान सुबह सात बजे शुरू हुआ और शाम छह बजे तक चलेगा। पर्वतीय राज्य हिमाचल प्रदेश में मतदान सुबह आठ बजे से शुरू हुआ और पांच बजे तक चलेगा।

 

चुनाव आयोग ने बताया कि लोकसभा की 57 सीटों पर 11 बजे तक 26.30 प्रतिशित और ओडिशा विधानसभा के चौथे एवं अंतिम चरण के मतदान में बाकी 42 सीटों पर पहले चार घंटों में 22.97 प्रतिशत वोट डाले गये हैं।

 

पूर्वाह्न 11 बजे तक हिमाचल प्रदेश में सर्वाधिक 31.92 प्रतिशत मतदान हुआ जबकि ओडिशा में सबसे कम 22.64 प्रतिशत मत पड़े थे।

 

आयोग के सूत्रों के अनुसार सुबह से ही मतदान केन्द्रों पर मतदाताओं की लम्बी-लम्बी कतारें देखी गयी हैं, मतदान शांति पूर्ण ढंग से जारी है। गर्मी से बचाने के लिए मतदाताओं के लिए पेय जल और छाया के लिए सुविधा उपलब्ध करायी गयी है।

 

छठे चरण में विभिन्न राज्यों एवं केन्द्रशासित प्रदेशों में मतदान प्रतिशत नौ बजे तक इस प्रकार रहा…..

 

राज्य/ केंद्रशासित प्रदेश….मतदान प्रतिशत

 

बिहार ………………………..24.25

 

चंडीगढ……………………….25.03

 

हिमाचल प्रदेश……………….31.92

 

झारखंड……………………….29.55

 

ओडिशा……………………….22.64

 

पंजाब………………………….23.91

 

उत्तर प्रदेश……………………28.02

 

पश्चिम बंगाल………………..28.10

 

ओडिशा विधानसभा चुनाव के लिए अंतिम चरण में आज आठ जिलों में मतदान जारी है। पूर्वाह्न 11 बजे तक बालासोर जिले में सबसे अधिक 27.84 प्रतिशत और जाजपुर जिले में सबसे कम 19.24 प्रतिशत मतदान हुआ। इसके अलावा भद्रक में 19.46, कटम में 27.54, जगतसिंहपुर में 21.76, जाजपुर में 19.24, केन्द्रपाड़ा में 22.39, मयूरभंज में 22.46 और पुरी में 23.70 प्रतिशत मतदान हुआ।

Next Post

इज़राइल-हमास संघर्ष को रोकने के लिए जर्मनी, ईयू ने बाइडेन की योजना का किया समर्थन

Sat Jun 1 , 2024
बर्लिन, 01 जून (वार्ता) जर्मन विदेश मंत्री एनालेना बेयरबॉक, यूरोपीय आयोग के अध्यक्ष उर्सुला वॉन डेर लेयेन और यूरोपीय संघ ( ईयू) के अध्यक्ष चार्ल्स मिशेल ने फिलिस्तीनी आंदोलन हमास तथा इज़रायल के बीच शत्रुता को समाप्त करने के लिए अमेरिका राष्ट्रपति जो बाईडेन की घोषित योजना का समर्थन किया […]

You May Like