डॉ यादव ने पूर्व राज्य मंत्री हर्ष नारायण सिंह के निधन पर व्यक्त किया शोक

भोपाल,  मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने पूर्व राज्य मंत्री हर्ष नारायण सिंह के निधन पर शोक व्यक्त किया है।
मुख्यमंत्री डॉ यादव ने दिवंगत आत्मा की शांति और शोक संतप्त परिवार को यह दुख सहन करने की शक्ति प्रदान करने की ईश्वर से प्रार्थना की है।
श्री सिंह लंबे समय से अस्वस्थ थे। उनका निधन सतना स्थित निजी अस्पताल में उपचार के दौरान हुआ। शनिवार 16 मार्च को रामपुर बघेलान स्थित निज निवास पर उनके पार्थिव शरीर को अंतिम दर्शन के लिए रखा जाएगा। स्वर्गीय श्री सिंह का अंतिम संस्कार 17 मार्च को प्रयागराज में होगा।

Next Post

हत्या का खुलासा: डेढ़ लाख रुपए में देवर ने पड़ोसी को दी थी भाभी की हत्या की सुपारी

Sat Mar 16 , 2024
सीहोर,  मध्यप्रदेश के सीहोर के कोतवाली थाना क्षेत्र में एक महिला की हत्या का मामले का पुलिस ने आज खुलासा करते हुए आरोपी देवर को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी ने अपराधिक षड़यंत्र रचकर डेढ़ लाख रुपए में भाभी की सुपारी पड़ोसी को दी थी। पुलिस सूत्रों के अनुसार सीहोर […]

You May Like