
जबलपुर। बंग समाज ने परंपरागत दही कर्मा पूजा एवं सिंदूर खेला उत्सव के साथ मां दुर्गा को विदा किया। सिटी बंगाली क्लब में आयोजित कार्यक्रम में संस्कृति के खूबसूरत नजारों के बीच महिलाओं ने उत्साह व उमंग के साथ नृत्य कर एक दूसरे को सिंदूर-गुलाल लगा सिन्दूर उत्सव मनाते हुए बंगाली दशहरा का आगाज किया। दोपहर बाद प्रतिमाएं नर्मदा में विसर्जन के लिए रवाना हुईं। बंगाली काली बाड़ी में भी सुष्ठागन महिलाओं द्वारा मां को सिंदूर लगाकर विदा किया एवं स्वयं भी एक-दूसरे को सिंदूर लगाकर मिष्ठान वितरण किया गया।
