मर्यादा पुरुषोत्तम राम के बाण से ताड़का का हुआ काम- तमाम

शाहगंज।शारदीय नवरात्र में नगर के दशहरा मंच से रामलीला महोत्सव के अंतर्गत द्वतीय दिवस ताड़का बध एवं पुष्प वाटिका की लीला का मंचन किया गया. लीला का आरंभ भगवान गणेश की आरती के साथ किया.

लीला मंचन के दौरान सर्वप्रथम भगवान श्री राम के जन्म के बाद महाराजा दशरथ ने चारों भाइयों को गुरुकुल में शिक्षा अध्ययन के लिए भेज दिया. इधर राक्षसोंं के अत्याचारों से तंग आकार ऋ षि विश्वामित्र राजा दशरथ से राम और लक्ष्मण मांगने आते हैं. जब विश्वामित्र श्री राम और लक्ष्मण के साथ वन में आश्रम की ओर जाते हैं तब भयानक राक्षसी ताड़का मार्ग में मिल जाती है तथा बह तीनों को खाने के लिए दौड़ती है तभी भगवान श्री राम एक ही बाण में ताड़का का वध कर देते हैं. तत्पश्चात प्रभु जनकपुरी पहुचते हैं. अगले दिन श्री राम एवं लक्ष्मण गुरुदेव कि आज्ञा से पुष्प वाटिका में पुष्प लेने जाते हैं तब श्री राम की माता जानकी से भेंट होती है. माता जानकी मां गौरी की पूजन कर वरदान में इच्छा अनुरूप वर प्राप्ति का आशीर्वाद प्राप्त करती हैं. लीला में विश्वामित्र महेश भार्गव, दशरथ महेश विजयवर्गीय, वशिष्ठ सीएल गौर, जनक रूपनारायण शर्मा, श्री राम आशु भार्गव, लक्ष्मण जतिन सैनी, माता जानकी लक्ष्य भार्गव, ताड़का राजेश सराठे, मारीच भीम केवट, सुबाहू अभिषेक विश्वकर्मा, माली नरेश गौर एवं द्वारपाल राजेंद्र गौर का अभिनय रहा.

गरबा महोत्सव में महिलाओं ने बिखेरे भक्ति के रंग

सीहोर. नगर के कुईया गार्डन में सिद्धपुर गरबा महोत्सव का आयोजन किया गया. कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि अधिवक्ता राजेश काशिव, विवेक रूठिया, जयंत शाह, नरेन्द्र गोस्वामी, प्रेमलता राठौर, आशीष गुप्ता, प्रदीप नागिया, मुस्कान अग्रवाल, रूपाली सोनी द्वारा किया गया. तत्पश्चात प्रीति सोनी, सीमा सक्सेना, सरोज ठाकुर, शालिनी आर्य, पुष्प सेन, रजनी उपाध्याय ने अतिथियों का स्वागत किया. महिलाएं व युवतियां रंग बिरंगें पारंपरिक परिधानों में सज कर शामिल हुई. आयोजन में नगर की प्रतिभाओं ने एकल व सामुहिक प्रस्तुतियां सरस्वती कत्थक डांस कला केन्द्र सखी सहली ग्रुप की रूपाली सोनी की टीमों ने प्रस्तुत की. रूपाली सोनी, यशिका सरकार एवं मुस्कान अग्रवाल को विशेष रूप से सम्मानित किया गया.

 

 

Next Post

दशहरा उत्सव स्थलों का किया निरीक्षण

Wed Oct 1 , 2025
सीहोर। एसपी दीपक कुमार शुक्ला द्वारा थाना अहमदपुर, दोराहा, श्यामपुर क्षेत्र के दुर्गा प्रतिमा विसर्जन स्थल एवं दशहरा उत्सव आयोजन स्थलों का निरीक्षण किया गया. उन्होंने निर्देशित किया कि विशेष रूप से मूर्ति और जुलुस की सुरक्षा के लिए उचित मार्ग का निर्माण एवं व्यवस्थित व्यवस्थ, बिजली के तारों की […]

You May Like