कल से बदल जाएगी सूर्योदय की दिशा

इटारसी। कल 23 सितंबर को जब आप सुबह रेग्‍युलर मार्निग वॉक पर रहेंगे तो सूर्य को ठीक पूर्व से उदित होता हुआ देखेंगे। आप सोच रहे होंगे सूर्य तो हमेशा ही पूर्व से उदित होता है और पश्चिम में अस्‍त होता दिखता है , लेकिन आपकी यह जानकारी पूरी तरह सत्‍य नहीं है ।

बृहस्‍पति साइंस सेंटर के डायरेक्‍टर राजेश पाराशर ने इस बारे में बताया कि आज सोमवार 22 सितंबर को देर रात 11 बजकर 49 मिनिट पर सूर्य पृथ्‍वी की भूमध्‍य रेखा के ठीक उपर होगा । यह खगोलीय घटना सितंबर इक्‍वीनॉक्‍स कहलाती है । इस स्थिति में ही सूर्य ठीक ईस्‍ट से उदित होकर ठीक वेस्‍ट में अस्‍त होता है ।

राजेश पाराशर ने बताया कि पृथ्‍वी के 23.4° के कोण पर झुके हुये सूर्य की परिक्रमा करते रहने के कारण साल मे सिर्फ दो दिन यह स्थिति आती है । जून माह में, उत्तरी गोलार्ध सूर्य का अधिक प्रकाश प्राप्‍त करता है तथा दिसंबर माह में दक्षिणी गोलार्ध अधिक सूर्य प्रकाश प्राप्त करता है । मार्च तथा सितंबर की एक खास दिनांक एव समय पर सूर्य इस स्थिति में होता है कि पृथ्‍वी के सभी भागों पर एक समान सूर्यप्रकाश पड़ रहा होता है । वो दिन आज है और इस कारण ही सूर्य ठीक पूर्व से उदित होकर ठीक पश्चिम में अस्‍त हो रहा है ।

तो अगर आप बिना किसी यंत्र के वास्‍तविक दिशाज्ञान करना चाहते हैं तो आज अच्‍छा अवसर है । अगर आप सुबह देर से जागे हैं तो निराश मत होइये आज शाम को अस्‍त होते सूर्य को देखकर ठीक पश्चिम दिशा को मार्क कर लीजिये।

Next Post

मंडला-जबलपुर के विशेषज्ञों ने दी एक ही स्थान पर स्वास्थ्य सेवाएं

Mon Sep 22 , 2025
नारायणगंज। महिलाओं के स्वास्थ्य और सशक्तिकरण को बढ़ावा देने के उद्देश्य से मंडला जिले में स्वस्थ नारी, सशक्त परिवार सेवा पखवाड़ा के अंतर्गत सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र नारायणगंज में विशाल स्वास्थ्य शिविर आयोजित किया गया। शिविर का मुख्य उद्देश्य महिलाओं में स्वास्थ्य एवं पोषण संबंधी समस्याओं की पहचान कर उनका समय […]

You May Like