मुरैना: चंबल संभागायुक्त मनोज खत्री ने सबलगढ़ के एस.डी.एम. अरविंद माहौर को तत्काल प्रभाव से निलंबित करते हुए उनके विरुद्ध नियमानुसार अनुशासनात्मक कार्रवाई के निर्देश जारी किए हैं।संभागायुक्त खत्री ने स्पष्ट किया कि जनसेवा के दायित्वों के निर्वहन में आचरण की मर्यादा सर्वोपरि है, और इस संबंध में किसी प्रकार का समझौता स्वीकार नहीं किया जाएगा।
माहौर के विरुद्ध एक महिला से देर रात फोन पर अभद्र व्यवहार करने तथा नियमों के विपरीत तरीके से पटवारियों के स्थानांतरण करने जैसी गंभीर शिकायतें प्राप्त हुई थीं। इन आरोपों की प्राथमिक जांच उपरांत श्री माहौर को निलंबित कर दिया गया है।निलंबन की अवधि में माहौर का मुख्यालय चंबल संभाग आयुक्त कार्यालय, मुरैना नियत किया गया है।
