पचमढ़ी में 25 से होगा कांग्रेस का दस दिवसीय प्रशिक्षण शिविर, राहुल और खड़गे करेंगे मार्गदर्शन

पचमढ़ी: कांग्रेस पार्टी 25 सितंबर से 5 अक्टूबर तक पचमढ़ी में दस दिवसीय प्रशिक्षण शिविर आयोजित करने जा रही है। इसकी तैयारियों का जायजा लेने सोमवार को जिला कांग्रेस अध्यक्ष शिवाकांत गुड्डन पांडेय और वरिष्ठ नेता संजय शर्मा ने स्थल का निरीक्षण किया।इस शिविर में प्रदेश के 71 जिला अध्यक्ष शामिल होंगे, जिन्हें आगामी लोकसभा और विधानसभा चुनावों की रणनीति पर राष्ट्रीय स्तर के नेता प्रशिक्षण देंगे।

शिविर को कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे और पूर्व सांसद राहुल गांधी संबोधित करेंगे। प्रशिक्षण के दौरान जिला अध्यक्षों को चुनावी तैयारी और संगठन को मजबूत करने संबंधी अहम दिशा-निर्देश दिए जाएंगे। सभी जिला अध्यक्ष 10 दिनों तक यहीं ठहरेंगे।निरीक्षण के दौरान कार्यकर्ताओं ने पांडेय और शर्मा का गर्मजोशी से स्वागत किया।

इस मौके पर पांडेय ने कहा कि नगर पालिका, नगर परिषद और जनपद चुनावों में कांग्रेस को अधिक से अधिक सीटें जीताना ही हमारा लक्ष्य है, जिसके लिए कार्यकर्ताओं को अभी से जुटना होगा।इस अवसर पर वरिष्ठ नेता पंकज जायसवाल, नगर अध्यक्ष सुनील शुक्ला, उजैफा बोरा, राजा पलिया, धर्मेंद्र मालवीय, नरेंद्र दुबे, वीरेंद्र अग्रवाल, संजय शुक्ला, राधे पटेल और जिला प्रवक्ता अनिल रैकवार सहित अनेक कांग्रेसजन मौजूद रहे।

Next Post

ट्रंप का बड़ा बयान: रूस-यूक्रेन युद्ध को खत्म करना सबसे मुश्किल काम

Mon Sep 8 , 2025
वॉशिंगटन, 08 सितंबर 2025: अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने रूस और यूक्रेन के बीच चल रहे युद्ध को लेकर एक बड़ा बयान दिया है। उन्होंने अपने एक इंटरव्यू में स्वीकार किया कि इस युद्ध को समाप्त करने का प्रयास करना उनके जीवन का ‘सबसे कठिन’ काम था। यह […]

You May Like