खाद के लिये किसानों पर लाठी चार्ज के बाद जागी कांग्रेस, दिया अल्टीमेटम

रीवा। वोटर अधिकार सत्याग्रह के साथ विभिन्न समस्याओ को लेकर मनगवां, रायपुर कर्चुलियान, हुजूर तहसील में धरना प्रदर्शन कर ज्ञापन सौपा गया. कांग्रेस ने खाद के मुद्दे को लेकर कहा कि तीन दिन के भीतर खाद अगर नही मिली तो हाइवे जाम करेगे. जिले के सभी तहसीलो में धरना प्रदर्शन कर ज्ञापन सौपा गया.

हुजूर तहसील का घेराव महापौर अजय मिश्रा बाबा की अगुआई में किया जाकर अनुविभागीय अधिकारी को ज्ञापन सौंपा गया. रीवा महापौर ने भाजपा की सरकार को आड़े हाथों लेते हुए कहा कि भाजपा की दमनकारी नीतियों से कांग्रेस का कार्यकर्ता डरने वाला नहीं है जबकि हम जानते है कि भाजपा के पास पुलिस के रूप में पूरे प्रदेश में गुण्डें हैं जो कांग्रेस के लोगों द्वारा किये जा रहे प्रत्येक विरोध की स्थिति में लाठी चार्ज और हिंसा का सहारा लेते हैं. उनकी यह कार्य शैली उनके अंत की पृष्ठभूमि लिख रही है. कार्यक्रम में शहर अध्यक्ष अशोक पटेल, कविता पाण्डेय, धनेन्द्र सिंह पटेल, सज्जन पटेल, पंकज शास्त्री, पद्मदीप शुक्ला, रामकीर्ति शर्मा, मोहम्मद हाफिज, उमेश सिंह, एस पी एस तिवारी, रामकीर्ति शर्मा, शिवेन्द्र प्रताप सिंह बघेल, अखिलेश द्विवेदी, गोविन्ददास तिवारी आदि मौजूद रहे.

कांग्रेस अध्यक्ष ने दिया जाम लगाने का अल्टीमेटम

मनगवां में कांग्रेस अध्यक्ष इंजी. राजेन्द्र शर्मा ने मध्यप्रदेश की भाजपा सरकार एवं रीवा जिला प्रशासन को आड़े हाथों लेते हुए कहा कि सरकार इस तरह का संवेदनहीन ही रवैया पूर्व में कभी नहीं रहा जिसका परिणाम आगामी चुनाव में भाजपा को अवश्य रूप से भुगतना पड़ेगा क्योंकि अब देश की जनता वोट चोरी को समझ चुकी है साथ ही प्रदेश के किसानों, मजदूरों, बेरोजगारों और व्यापारियों के प्रति उदासीनता अब बर्दास्त से बाहर है. श्री शर्मा ने आगे चेतावनी भरे शब्दों में प्रशासन को आगाह कि यदि 3 दिवस के भीतर खाद की समस्या यदि हल नहीं की गई तो जिला कांग्रेस कमेटी जिले के किसानों के साथ नेशनल हाईवे को चाकघाट और हनुमना से लेकर बेला तक जाम करेगी.

Next Post

दिल्ली से आए विद्यार्थियों ने किया ओंकारेश्वर की प्राचीन धरोहरों का गहन अध्ययन 

Thu Sep 4 , 2025
ओंकारेश्वर । मध्यप्रदेश की पावन तीर्थनगरी ओंकारेश्वर इन दिनों शोधकर्ताओं और विद्यार्थियों के अध्ययन का केंद्र बना हुआ है। नई दिल्ली स्थित स्कूल ऑफ प्लानिंग एंड आर्किटेक्चर की असिस्टेंट प्रोफेसर टी. लक्ष्मी प्रिया के नेतृत्व में 15 विद्यार्थियों का दल यहां पहुंचा, जिन्होंने नगर की प्राचीन धरोहरों और पुरातात्विक महत्व […]

You May Like